फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: कटनी में चलती बस से निकला धुआं तो यात्रियों में मचा हड़कंप, ट्रैफिक पुलिस ने बस जब्त कर की कार्रवाई

Tue, 24 Dec 2024 07:57 PM IST
कटनी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

सार

घटना के वक्त बस में करीब 25 लोग मौजूद थे। एक महिला यात्री ने बताया कि वह अपने पति और बच्चों के साथ कटनी से इंदौर जा रही थीं। जैसे ही बस चांडक चौक ब्रिज पर पहुंची, लाइट बंद हो गई और पूरे कैबिन में धुआं फैल गया।
विज्ञापन
चलती में बस सुलगी आग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कटनी के जगन्नाथ चौक फ्लाईओवर ब्रिज पर एक डबल डेकर लग्जरी बस में अचानक धुआं उठने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। घटना के दौरान बस में सवार यात्री अपनी जान बचाने तत्काल बाहर निकलकर भागे।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही ट्रैफिक टीआई राहुल पांडे अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए बस को किनारे करवाया। बताया जा रहा है कि न्यू लोक सेवा की डबल डेकर लग्जरी बस (क्रमांक MP09-DW-0928) कटनी से इंदौर जा रही थी। बस में अचानक चिंगारी उठने से वायर में आग लग गई और बस पूरी तरह धुएं से भर गई।

बस में सवार यात्रियों के अनुसार, घटना के वक्त बस में करीब 25 लोग मौजूद थे। एक महिला यात्री ने बताया कि वह अपने पति और बच्चों के साथ कटनी से इंदौर जा रही थीं। जैसे ही बस चांडक चौक ब्रिज पर पहुंची, लाइट बंद हो गई और पूरे कैबिन में धुआं फैल गया। यह देख सभी यात्री घबराकर बस से बाहर निकल गए।
विज्ञापन


फायर ब्रिगेड ने बुझाई आग, बस जब्त
ट्रैफिक टीआई राहुल पांडे ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुलाकर आग पर काबू पाया गया। जांच में पता चला कि बस में ओवर लोडिंग और ओवर लाइटिंग के कारण शॉर्ट सर्किट हुआ था। इसे बस संचालक की लापरवाही मानते हुए बस को जब्त कर यातायात थाने में खड़ा करवा दिया गया है। इस मामले में संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें