फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: 25 KM की कांवड़ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा नीलकंठेश्वर धाम

Sun, 09 Aug 2026 09:55 PM IST
कटनी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

सार

कटनी में सावन के दौरान बागेश्वर धाम से नीलकंठेश्वर धाम तक करीब 25 किलोमीटर लंबी कांवड़ यात्रा निकाली गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालु कांवड़ लेकर पैदल पहुंचे। हर-हर महादेव के जयकारों से मार्ग शिवमय हो गया। नीलकंठेश्वर धाम पहुंचकर श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक और पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। 
विज्ञापन
नीलकंठेश्वर धाम के आयोजक ने किया शिव भक्तों का भव्य स्वागत।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कटनी में सावन के पावन महीने में भक्ति और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। बागेश्वर धाम कटनी से नीलकंठेश्वर धाम तक करीब 25 किलोमीटर लंबी भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालु कांवड़ लेकर पैदल यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से पूरा मार्ग शिवमय नजर आया।

विज्ञापन


बागेश्वर धाम कटनी से शुरू हुई कांवड़ यात्रा विजयराघवगढ़ क्षेत्र के ग्राम सलैया पड़खुरी स्थित प्रसिद्ध नीलकंठेश्वर धाम पहुंची। इस दौरान सावन के उत्साह में डूबे श्रद्धालु हाथों में कांवड़ लेकर करीब 25 किलोमीटर तक पैदल चले। वहीं, यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के जयकारों और शिव भक्ति के गीतों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। बता दें जैसे-जैसे कांवड़ियों का कारवां आगे बढ़ा, वैसे-वैसे भगवान भोलेनाथ के जयकारों की गूंज भी तेज होती गई। इस दौरान रास्ते में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बना। बड़ी संख्या में लोगों ने यात्रा में शामिल होकर भगवान शिव के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।

ये भी पढ़ें- शर्मनाक: एनजीओ महिलाकर्मी से दरिंदगी, चारों आरोपी गिरफ्तार; दो ने शोषण किया तो दो ने किया ब्लैकमेल
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद कांवड़ यात्रा नीलकंठेश्वर धाम पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। इस दौरान विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान शिव से सुख-समृद्धि की कामना की गई। आयोजकों के मुताबिक, सावन में भगवान शिव की आराधना और जलाभिषेक के उद्देश्य से कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया। वहीं, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के एक साथ सड़क पर निकलने के चलते यातायात और सुरक्षा व्यवस्था भी महत्वपूर्ण रही। इस दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस-प्रशासन की भूमिका अहम रही। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरा मार्ग हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजता रहा।

 

नीलकंठेश्वर धाम के आयोजक ने किया शिव भक्तों का भव्य स्वागत।

 

नीलकंठेश्वर धाम के आयोजक ने किया शिव भक्तों का भव्य स्वागत।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें