फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Crime: कटनी पुलिस के हत्थे चढ़ा अपहरण और दुष्कर्म का आरोपी, सात साल से काट रहा था फरारी

Sat, 07 Dec 2024 06:06 PM IST
कटनी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

सार

MP: कटनी जिले की बरही पुलिस ने 22 वर्षीय युवती को शादी का झांसा देकर उसका अपहरण करते हुए दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपी को बालाघाट से हिरासत में लेकर कटनी जिला न्यायालय में पेश किया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश की कटनी पुलिस ने 7 साल से फरार चल रहे अपहरण और दुष्कर्म के इनामी बदमाश को बालाघाट से गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक आरोपी राजेंद्र सिंह रघुवंशी द्वारा बरही थाना क्षेत्र की 20 वर्षीय युवती को शादी का झांसा देकर पहले उसे उठाकर ले गया, फिर कई बार दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर फरार हो गया था।
विज्ञापन


विजयराघवगढ़ एसडीओपी कृष्णपाल सिंह ने बताया कि वर्ष 2017 में बरही थाना क्षेत्र में युवती से दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था। जिसके बाद से ही बरही और कटनी पुलिस आरोपी राजेंद्र रघुवंशी की तलाश शुरू कर दी थी। उसकी गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग जिलों में दबिश देकर पकड़ने की कोशिश हुई, लेकिन नतीजन हाथ खाली रहे, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक द्वारा 3 हजार का इनाम भी घोषित किया था। इसी बीच एसपी अभिजीत रंजन ने आरोपी के गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर बालाघाट रवाना किया, जहां उसे घेराबंदी करते हुए गिरफ्तार किया है।

थाना प्रभारी शैलेंद्र यादव ने बताया कि आरोपी 7 साल से फरार था। इस बीच वो मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ के कई जिलों में फरारी काटता रहा और ट्रांसपोर्ट में अपनी पहचान छिपाकर काम करने लगा। तभी साइबर टीम की मदद से उसकी लोकेशन ट्रेस की गई और वरिष्ठ अधिकारी के नेतृत्व में टीम बनाकर बालाघाट रवाना करते हुए 32 वर्षीय आरोपी राजेंद्र सिंह रघुवंशी को हिरासत में लेकर कटनी लाया गया है। फिलहाल बरही पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश करते हुए वहां से उसे जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें