मध्यप्रदेश के कटनी जिले में तीन दिवसीय ABVP के प्रांतीय अधिवेशन जारी है, जिसके दूसरे दिन 24 जिलों से पहुंचे 1,000 हजार से अधिक छात्र और शिक्षकों ने कटनी की सड़कों में शोभा यात्रा निकालते हुए भारत माता की जय के नारे लगाए।
बता दें कि विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन के स्वागत के लिए खुद बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा कटनी पहुंचे। जिन्होंने कोतवाली तिराहे पर बने मंच से युवाओं पर पुष्प फेंककर हौसला बढ़ाया है। इस दौरान बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने मीडिया से कहा कि विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन ABVP का 57वां अधिवेशन कटनी में हो रहा है। प्रदेश के युवा, छात्र शक्ति कटनी की सड़कों में उतरे हैं, जिसकी शोभा यात्रा और खुला अधिवेशन का स्वागत करने का मौका मिला।
वहीं, बैठक पर कहा कि संगठन पर्व की आज अंतिम बैठक सम्पन्न हुई है। हमने मंडलों के चुनाव शांति पूर्व तरीके से संपन्न कराए हैं। संगठन में आंतरिक लोकतंत्र सिर्फ बीजेपी में है। आने वाले आगामी समय में प्रदेश और राष्ट्रीय अध्यक्ष भी जल्द चुने जाएंगे। बीजेपी में अनुसूचित जाति और जनजाति के कार्यकर्ताओं से लेकर महिला को कैसे रिप्रेजेंटेशन करे ये देखा जाता है और बात युवाओं के रिप्रेजेंटेशन की करें तो एक करोड़ 75 लाख नए मेंबरशिट जुड़े हैं, जिसमें से 80 लाख युवा 35 वर्ष से कम वाले हैं। वहीं, उनके इस बार रिपीट होने वाले सवाल पर वीडी शर्मा बोले, हो सकते हैं संगठन तय करता है किसको कहां सेट किया जाना है।
आपको बता दें कि कटनी में 13 साल बाद ABVP का प्रांतीय अधिवेशन हुआ है, जो तीन दिवसीय चलना है। आज दूसरे दिन कटनी फॉरेस्ट प्ले ग्राउंड से शुरू होकर शहर की प्रमुख मार्ग से होता कचहरी चौराहे पहुंचा। इस दौरान जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया, जिसमें शामिल होने बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष और स्थानीय सांसद वीडी शर्मा कटनी आए हुए थे।