फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Katni: रोजी-रोटी की तलाश में घर से निकले थे चार श्रमिक, बीमार होकर लौटे, दो की मौत; दो की हालत गंभीर

Thu, 10 Oct 2024 09:19 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

सार

कटनी जिला अस्पताल में उल्टी-दस्त से पीड़ित दो मजदूरों की मौत हो गई। दो अन्य की हालत भी खराब बनी हुई है। ये सभी कुछ दिन पहले मजदूरी करने शहर से बाहर गए थे, बीमार होने लौट आए थे। 
विज्ञापन
कटनी में इलाज कराने भर्ती हुए थे श्रमिक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के कटनी जिले में उल्टी-दस्त का प्रकोप छाया हुआ है, जिसके शिकार बने दो श्रमिकों ने अपना दम तोड़ दिया है। 
विज्ञापन


पूरा मामला एनकेजे थाना क्षेत्र के ग्राम जुहली से जुड़ा है। जहां सोयाबीन की कटाई के लिए बीना जिले के बमौरा मंडी गए हुए थे तभी चार श्रमिकों को अचानक तबियत बिगड़ गई और उन्हें उल्टी-दस्त की समस्या होने के चलते चारों श्रमिक अपने घर कटनी जिला लौट आए और इलाज के लिए कटनी जिला अस्पताल में भर्ती हो गए। दो दिन चले इलाज दौरान ही 4 में से दो की इलाज के बीच ही मौत हो गई तो अन्य 2 की हालत स्थिर होते ही दूसरे हॉस्पिटल शिफ्ट हो गए हैं। 
विज्ञापन


जुहली ग्राम सचिव हरि दहिया ने बताया कि कल्लू भूमिका और होशियार भूमिया आदिवासी समुदाय से आते हैं जो हर सीजन में काम की तलाश में जिले के बाहर जाया करते थे। ऐसा ही इस बार किया लेकिन तबीयत बिगड़ने से दोनों को मौत हो गई। वहीं दो लोगो का इलाज करवा रहे जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. यशवंत वर्मा ने बताया कि डायरिया से ग्रसित चार लोगों का इलाज चल रहा था तभी एक महिला और एक पुरुष की इलाज दौरान मौत हो गई। इसके पोस्टमार्टम कार्यवाही के बाद परिजनों को शव सौंपा है। इस सीजन में बारिश और तेज धूप के कारण लोगों की तबीयत बिगड़ती है इसलिए लोगों को साफ पानी पर्याप्त मात्रा में पीना चाहिए और ताजा भोजन करना चाहिए। डॉक्टर ने अन्य दो लोगों के स्वस्थ होते ही उन्हें डिस्चार्ज किया है और उन्हें विभिन्न प्रकार की जानकारी के साथ भेजा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें