फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटनी में दर्दनाक हादसा: जहरीले सांप ने दादा और ढाई साल की पोती को डसा, दोनों की मौत; परिजन हुए बेसुध

Tue, 21 Jul 2026 06:51 PM IST
कटनी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

सार

रीठी के ग्राम गोदाना में देर रात जहरीले सांप ने सो रहे दादा-पोती को डस लिया। दोनों को रीठी से जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। 
विज्ञापन
दादा पोती की मौत से परिवार में छाया मातम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के कटनी जिले में बारिश के बीच एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को गम में डुबो दिया। रीठी जनपद पंचायत के ग्राम गोदाना में देर रात घर में घुसे जहरीले सांप ने साथ सो रहे दादा और उनकी ढाई साल की पोती को डस लिया। परिजन दोनों को तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। एक ही घटना में परिवार की दो पीढ़ियां खत्म हो गईं।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम गोदाना निवासी अशोक चौधरी अपनी ढाई वर्षीय पोती जानकी चौधरी के साथ घर में सो रहे थे। रात करीब 3 बजे दोनों की चीख सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे। लाइट जलाने पर एक जहरीला सांप घर से निकलकर आंगन के रास्ते झाड़ियों की ओर जाता दिखाई दिया। परिजन तत्काल दोनों को रीठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल कटनी रेफर किया गया।

विज्ञापन


पढे़ं:  सीएम यादव बोले- 'अलग-अलग मजहबी तौल कांटा नहीं चलेगा', सदन में जमकर हुआ हंगामा

मृतक के परिजन प्रहलाद चौधरी ने बताया कि सांप के काटने के बाद पूरे परिवार में अफरातफरी मच गई थी। दोनों को बचाने की हरसंभव कोशिश की गई, लेकिन अस्पताल में इलाज के दौरान पहले मासूम जानकी और उसके बाद अशोक चौधरी ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिए। इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

बारिश के मौसम में लगातार बढ़ रही सर्पदंश की घटनाओं को देखते हुए विशेषज्ञ लोगों से सावधानी बरतने की अपील कर रहे हैं। रात में सोते समय विशेष सतर्कता रखें, घर के आसपास झाड़ियां और कचरा साफ रखें तथा सांप के काटने पर झाड़-फूंक के बजाय तुरंत अस्पताल पहुंचें, ताकि समय पर इलाज मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें