फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: व्यक्ति ने महिला के नाक-कान काटे, गंभीर हालत में इलाज जारी, विक्षिप्त बताया जा रहा आरोपी

Tue, 24 Jun 2025 11:52 AM IST
कटनी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

सार

कटनी में एक विक्षिप्त व्यक्ति ने खेत में काम कर रही महिला की नाक और दोनों कान काट दिए। महिला का गंभीर हालत में अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन
महिला को अस्पताल में कराया गया भर्ती।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के कटनी जिले से एक अमानवीय घटना सामने आई है, जहां एक विक्षिप्त व्यक्ति ने खेत में काम कर रही महिला पर हमला कर उसकी नाक और दोनों कान काट दिए। गंभीर हालत में महिला को उसके पति रामदास दहिया जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज चल है। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना बिलहरी चौकी अंतर्गत ग्राम करहैंया की है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'अमर उजाला संवाद' में हिस्सा लेंगे रवि किशन; राजनीति और सिनेमा से जुड़े मुद्दों पर करेंगे बात

जानकारी के अनुसार, गुड्डी बाई दहिया खेत में मूंग तोड़ने के बाद लकड़ी काटकर घर लौट रही थीं। इस दौरान एक मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ने उस पर हमला कर पहले उनकी नाक और फिर दोनों कान काट दिए। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  युवती से छेड़छाड़ के बाद विवाद, ग्रामीणों ने कार में लगाई आग, आरोपी फरार

जिला अस्पताल के ड्यूटी डॉक्टर के अनुसार, महिला को गंभीर चोटें आई हैं। उसके दोनों कान अलग हो चुके हैं और नाक में भी गहरी चोट है। उसे 24 घंटे के लिए ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। घटना की जानकारी मिलने पर कटनी सीएसपी नेहा पच्चीसिया अस्पताल पहुंचीं और महिला के बयान दर्ज किए। जल्द ही FIR दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें