फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Katni Road Accident: बस और कार की टक्कर में चार लोगों की मौत, जुहली गैस कांड के पीड़ित परिवार में दोहरा मातम

Thu, 01 Aug 2024 08:19 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

सार

मध्यप्रदेश के कटनी जिले में गुरुवार शाम को भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। यहां एनकेजे थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार और बस के बीच सीधी भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कटनी में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने मिला है। यहां कार और बस की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दौरान कार सवार चार लोगों की मौत हो गई है। आपको बता दें कि पूरा मामला कटनी के एनकेजे थानांतर्गत जुहला मोड़ के पास का है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बस अजय ट्रैवेल्स की बताई जा रही है। जो कटनी से बड़वारा की ओर जा रही थी। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सीधा बस से जा टकराई है। लोगों ने बताया कि कार सवार तीन लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई तो वहीं एक शख्स ने जिला अस्पताल जाते वक्त दम तोड़ दिया। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी कटनी में हुए सड़क हादसे में ट्वीट करते हुए शोक व्यक्त किया है। कटनी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार डेहरिया ने बताया कि बस और कार में हुई टक्कर पर कार सवार चार लोगों की मौत हो गई है। सभी मृतक एक ही गांव के रहने वाले थे।


 
वहीं, घटना के बाद से बस चालक फरार है। पुलिस ने बस को कब्जे में लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक में एक शख्स हाल ही में हुए जहरीली गैस में हादसे में मौत होने वाले परिवार का सदस्य भी है। फिलहाल, पुलिस बस चालक की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन


क्या है जुहली गैस कांड
जुहली गांव में रामकुमार दुबे के खेत में बने पुराने कुआं में जहरीली गैस का रिसाव हो गया था। बताया गया था कि हाल ही में दुबे परिवार द्वारा कुएं में बोरिंग कराई गई थी, जिसमें कमर्शियल पंप लगाने परिवार के दो लोग उतरे थे। उनको हो रही दिक्कतों को देखते हुए दो पड़ोसी भी आ गए और कुएं में उतर पड़े। इस दौरान अंदर जहरीली गैस का रिसाव हो रहा था। गैस रिसाव की वजह से सभी लोग अंदर ही बेहोश हो गए। आठ घंटे की मशक्कत के बाद कुएं से सभी का शव निकाला गया। बताया जा रहा है बस और कार की भिड़ंत में एक सदस्य दुबे परिवार का भी शामिल रहा, जिसकी सड़क दुर्घटना में मौत हुई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें