फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Katni News: अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से किशोर की मौत, पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा

Sat, 29 Jul 2023 08:59 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

सार

मध्यप्रदेश के कटनी जिले में सड़क हादसा हुआ है। हादसे में एक किशोर की मौत हो गई। हादसा ट्रक से हुआ है। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कटनी के बरही थाना क्षेत्र अंतर्गत गैरतलाई स्थित कुटेश्वर माइंस में एक किशोर की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मृतक अभय कोल गैरतलाई में अपने ननिहाल में रहता था और ट्रक में क्लीनर का काम करता था। शुक्रवार रात वह कुटेश्वर माइंस परिसर में ट्रक का काम करके सड़क किनारे सो गया था। तभी अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। 

हादसे की सूचना शुक्रवार सुबह पुलिस को दी गई, जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कार्रवाई करते हुए शव के पीएम हेतु बरही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भिजवाया गया है, जहां पीएम कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन


मृतक के परिजन अशोक ने घटना पर बताया, वह पडखुरी में रहते हैं और सुबह उनका 17 वर्षीय भतीजा अभय कोल के साथ हुए हादसे की जानकारी मिली है। अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। बहरहाल, पुलिस ने हादसे पर अज्ञात ट्रक के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें