डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 37 हुई
- फोटो : अमर उजाला
मध्यप्रदेश के कटनी जिले में एक बार फिर डेंगू के मरीजों में इज़ाफा देखने को मिला है। जिले में अब तक डेंगू के 37 मरीज सामने आ चुके हैं, जिनका इलाज जारी है।
जानकारी अनुसार कटनी जिले में लगातार डेंगू के बढ़ते मामले जिला प्रशासन की अव्यवस्थाओं की पोल खोलते दिखाई दे रहे हैं। दरअसल जिले में सबसे ज्यादा केस नवंबर माह में सामने आए हैं, जो अभी तक सात मरीज हैं जो डेंगू बीमारी से ग्रसित पाए गए। वहीं, पुराने 30 मरीजों को मिलाकर अब तक 37 मरीज दर्ज हो चुके हैं, जिनका इलाज जिला अस्पताल में किया गया है। बावजूद इसके न तो नगर निगम स्वास्थ्य अमले ने जमीन में उतर का कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव कराया न ही फॉगिग मशीन चलवाई, जबकि बस स्टैंड के सामने कई इलाके हैं, जहां पानी का भराव और फैले कबाड़ के चलते डेंगू के लावा पनप रहे हैं। जिससे आस पास के क्षेत्र में लोग डेंगू जैसी बीमारियों का शिकार होते जा रहे हैं, पूरे मामले सीएचएमओ द्वारा बताया गया कि जिले में बढ़ते डेंगू के मरीजों का इलाज कराया जा रहा है। वहीं, इसे रोकने के लिए अभियान चलाकर कीटनाशक दवाईयों का छिड़काव करवाया जाएगा।