फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Katni News: बाइक चोरी और शराब तस्करी के आरोपी गिरफ्तार, CSP ने कहा- शराब ठेकेदार की भूमिका संदिग्ध

Fri, 08 Sep 2023 04:11 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

सार

मध्यप्रदेश में कटनी जिले की पुलिस ने दो प्रकरण का खुलासा करते हुए एक नाबालिग युवक और एक बदमाश शराब तस्कर को पकड़ा है। पूरे मामले पर सीएसपी ख्याति मिश्रा ने बताया कि जांच की जा रही है, इसमें कई आरोपी बढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
बाइक चोरी और शराब तस्करी के आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कटनी की माधवनगर पुलिस ने क्षेत्र में हो रही बाइक चोरी के प्रकरण में 15 साल के नाबालिक युवकों को गिरफ्तार करते हुए अलग-अलग स्थानों से तीन बाइक बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी 15 वर्षीय नाबालिक है, जिसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के चलते वो बाइक चोरी किया करता था। वही ये किसे बेचा करता था, इसकी जांच करेंगे। 

विज्ञापन


शराब तस्करी की मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर माधवनगर टीआई मनोज गुप्ता द्वारा अपने पुलिस बल के साथ एसीसी रोड किनारे नीले रंग की एक्टिवा में सवार युवक को घेराबंदी कर पकड़ा, जिसकी तलाशी लेने पर दो बोरी में करीब 325 पाव शराब बरामद हुई। आपको बता दें, एसपी अभिजीत कुमार रंजन द्वारा जिलेभर के थाना प्रभारियों को शराब, चोरी जैसे प्रकरणों में लगातार निराकरण के दिशा-निर्देश दिए गए थे, जिसके बाद से ही नवागत सीएसपी के नेतृत्व में माधवनगर टीआई मनोज गुप्ता ने मुहिम के तौर पर लगातार कार्रवाई शुरू की है।

सीएसपी ख्याति मिश्रा ने बताया कि जब्त हुई शराब की कीमत करीब 23 हजार है तो तस्करी में उपयुक्त हुई एक्टविया MP-21 ZA-6093 की कीमत 70 हजार आंकी है। गिरफ्तार हुआ आरोपी सुमित समुद्रे कुम्हार मोहल्ले का निवासी है, जिस पर पूर्व में 302 के प्रकरण दर्ज हैं। आरोपी शहर की ही किसी लाइसेंसी शराब दुकान से माल उठाया करता था और घर से बेचने का काम करता था। ये शराब किस दुकान की है, पेटियों में पड़े कोड से पता लगाया जा रहा है। इसमें जिस शराब ठेकेदार की भूमिका मिलेगी, उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, थाना प्रभारी मनोज गुप्ता की बेहतर कार्रवाई पर एसपी और सीएसपी ने सराहा है। देखना ये होगा ये तरह की कार्रवाई क्या आगे भी जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें