फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Katni: कटनी डकैती कांड में घायल व्यापारी की मौत, एक आरोपी पुलिस गिरफ्त में, पांच की तलाश जारी

Wed, 05 Jul 2023 07:37 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

सार

कटनी में डकैती मामले में पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया है। उसने अपने सभी पांच साथियों के नाम पुलिस को बताए हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। इधर घटना में घायल व्यापारी की मौत हो गई। आरोपियों ने उन पर चाकू से सात-आठ वार किए थे।
विज्ञापन
कटनी डकैती केस में पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कटनी में व्यापारी के घर डकैती डालने आए बदमाशों ने परिवार पर चाकुओं से हमला कर दिया था। मंगलवार देर रात व्यापारी की मौत हो गई। इधर पुलिस ने सभी आरोपियों को चिन्हित कर लिया है और उनकी सरगर्मी के साथ तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


बता दें कि कटनी जिले के कोतवाली थानान्तर्गत आधारकाप इलाके में रहने वाले एक व्यापारी के घर सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात अज्ञात नकाबपोश युवकों ने धावा बोल दिया था। नकाबपोश युवक ने व्यापारी, उसकी पत्नी तथा बेटे पर चाकू से हमला कर दिया था और लॉकर में रखा लगभग 40 तोला सोना अपने साथ ले गए थे। कटनी जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज केडिया के अनुसार कोतवाली थानान्तर्गत आधारकाप क्षेत्र में स्थित लक्ष्मी नारायण निवास में शर्मा दंपती अपने बेटे के साथ रहते हैं। शर्मा परिवार कोरोना काल के दौरान इस मकान में रहने आए थे। इसके पहले वे मुंबई में रहते थे। परिवार के मुखिया मनीष शर्मा (46) डेरी तथा ट्रेडिंग का काम करते थे।
 
सोमवार रात चार नकाबपोश युवक उनके घर में पीछे के गेट से दाखिल हुए। आवाज सुनने पर मनीष शर्मा नीचे आए तो नकाबपोश युवकों ने उसे चाकू की नोंक पर ले लिया। पत्नी ने नीचे आकर नजारा देखा तो मदद के लिए चिल्लाने लगी। इसके बाद बदमाशों ने मनीष व उसकी पत्नी पूनम पर चाकू से हमला कर दिया। मां-बाप की दर्द भरी आवाज सुनकर 12 साल का बेटा सत्या आया तो नकाबपोश युवकों ने उस पर भी हमला कर दिया। परिवार के सदस्यों को घायल करने के बाद आरोपी अलमारी में रखा जेवरात से भरा बॉक्स लेकर फरार हो गए। बॉक्स में 30 से 40 तोला सोने के जेवरात थे।
विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केडिया ने बताया कि आरोपियों ने व्यापारी के पेट में चाकू से सात-आठ बार किए थे। मंगलवार की रात उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने वारदात में शामिल सभी छह आरोपियों को चिन्हित कर लिया है और वे उसी मोहल्ले में रहने वाले हैं। चार आरोपी वारदात को अंजाम देने अंदर गए थे और दो बाहर निगरानी कर रहे थे। पुलिस ने एक आरोपी को अभिरक्षा में लिया है और उसने अपने साथियों को नाम उजागर कर दिया है। सभी आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें