फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: पर्यटकों के लिए फिर खुला कान्हा राष्ट्रीय उद्यान, सामाजिक दूरी का रखा जा रहा ख्याल

Tue, 16 Jun 2020 11:22 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
पर्यटकों के लिए खुला कान्हा राष्ट्रीय उद्यान - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

मध्यप्रदेश स्थित कान्हा राष्ट्रीय उद्यान को सोमवार को पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। इसे कोरोना वायरस महामारी की वजह से देश में लागू हुए लॉकडाउन के बाद बंद कर दिया गया था। अधिकारियों ने कहा कि लगभग ढाई महीने के अंतराल के बाद उद्यान को पर्यटकों के लिए खोला गया है।

विज्ञापन

अधिकारियों ने कहा कि उद्यान के दोबारा खुलने पर सोमवार को 19 गाड़ियों में 76 पर्यटक आए। पार्क जो देश के बाघ अभयारण्यों में से एक है उसे केंद्र और राज्य के राज्यपालों के दिशानिर्देशों के अनुसार पर्यटकों के लिए फिर से खोला गया है। सफारी के लिए ऑनलाइन टिकट की सुविधा फिर से चालू हो गई है।


यह उद्यान मांडला जिले में सतपुड़ा की पहाड़ियों पर स्थित है। यह भोपाल से लगभग 410 किलोमीटर दूर है। सामाजिक दूरी के नियमों को ध्यान में रखते हुए सफारी में 18 की बजाय केवल 12 लोगों को जाने की अनुमति दी गई। इसमें गाइड भी शामिल है।
विज्ञापन


10 साल से अधिक और 65 साल से अधिक उम्र के लोगों को पार्क में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है। अधिकारी ने कहा कि अन्य सुरक्षा उपायों के अलावा पर्यटकों, कर्मचारियों, गाइडों और ड्राइवरों के लिए थर्मल स्क्रीनिंग और मास्क की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें