फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमलनाथ का शिवराज पर तंज: कुत्तों के हमले में बच्ची की मौत पर पूर्व सीएम बोले- शिवराज जी आपके निर्देश प्रदेश के अधिकारी गंभीरता से नहीं लेते

Fri, 21 Jan 2022 04:35 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

प्रदेश के धार जिले में गुरुवार को कुत्तों के हमले में बच्ची की मौत को लेकर कमलनाथ ने सीएम शिवराज पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि आपके निर्देश प्रदेश के अधिकारी गंभीरता से नहीं लेते। अधिकारियों की जवाबदेही कब तय होगी।
 
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सीएम शिवराज पर निशाना साधा है। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के धार जिले में गुरुवार को कुत्तों के हमले में बच्ची की मौत को लेकर कमलनाथ ने सीएम शिवराज पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि आपके निर्देश प्रदेश के अधिकारी गंभीरता से नहीं लेते। अधिकारियों की जवाबदेही कब तय होगी।
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा कि शिवराज जी, विगत 1 जनवरी को भोपाल के बागसेवनिया क्षेत्र में चार साल की मासूम बच्ची पर श्वानों के हमला करने की दर्दनाक घटना हुई थी। इसको लेकर आपने 3 जनवरी को अधिकारियों को नाराज़गी जताते हुए निर्देश दिए थे कि प्रदेश में ऐसी घटना दोबारा ना हो, इसके पुख्ता इंतजाम किए जाएं और ऐसी घटनाओं को मैं अब बर्दाश्त नहीं करूंगा।
अब प्रदेश के धार के ग्राम पाडलिया में 3 साल की मासूम बच्ची नंदनी को इसी प्रकार श्वानों ने नोच डाला और बच्ची की दुखद मौत हो गई। यह घटना बेहद दर्दनाक है। आपके निर्देशो के बाद प्रदेश में इस तरह की कई घटनाएं सामने आई हैं। क्या आप के निर्देश प्रदेश के अधिकारी गंभीरता से नहीं लेते? ऐसे अधिकारियों की जवाबदेही आख़िर कब तय होगी? आखिर ऐसी घटनाओं पर कब रोक लगेगी और कब किसी हंसते-खेलते परिवार को उजड़ने से रोका जा सकेगा?
विज्ञापन

विज्ञापन


बता दें कि धार जिले के ग्राम पाडल्या में गुरुवार शाम करीब पांच बजे बच्ची नंदनी, सात साल के समीर व ठाई साल की समीका के साथ खेत के समीप बने कच्चे रोड पर खेल रही थी। कुछ देर बाद कुत्तों का एक झुंड आया व तीन वर्षीय बच्ची नंदिनी पर हमला कर दिया। गंभीर घायल बच्ची को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर...
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें