फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमलनाथ का बड़ा बयान: बोले BJP के विधायक मेरे संपर्क में हैं, समान नागरिक संहिता को बताया देश की संस्कृति के खिलाफ

Sat, 23 Apr 2022 06:28 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर राजनीति पार्टियों के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। कमलनाथ ने कहा कि बीजेपी के कई विधायक मेरे संपर्क में है। समान नागरिक संहिता को लेकर कहा कि यह देश की संस्कृति के खिलाफ है। वहीं, बीजेपी ने कांग्रेस को डूबता जहाज बताया है। 
विज्ञापन
कमलनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर राजनीति पार्टियों के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। कमलनाथ ने कहा कि बीजेपी के कई विधायक मेरे संपर्क में है। समान नागरिक संहिता को लेकर कहा कि यह देश की संस्कृति के खिलाफ है। वहीं, बीजेपी ने कांग्रेस को डूबता जहाज बताया है। 
विज्ञापन

 
शिवराज सरकार के मंत्री भूपेन्द्र सिंह के बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने शनिवार को पलवटार किया है। कमलनाथ ने कहा कि उनके संपर्क में कई बीजेपी विधायक है। बता दें एक दिन पहले भाजपा सरकार के मंत्री भूपेन्द्र सिंह कांग्रेस के विधायकों के के संपर्क में होने की बात कही थी। इस पर कमलनाथ ने बीजेपी के विधायकों के उनके संपर्क में होने का दावा किया है। वहीं, अमित शाह के भोपाल में समान नागरिक संहिता के जल्द देश में लागू होने के संकेत देने के सवाल पर कमलनाथ ने कहा कि यह वह जब लाएंगे तब हम देखेंगे। यह सब राजनीति हमारे देश की संस्कृति के खिलाफ है।
 
बीजेपी ने कांग्रेस को बताया डूबता जहाज
बीजेपी प्रवक्ता बीजेपी के प्रदेश वक्ता डॉ. दुर्गेश केसवानी ने बीजेपी विधायकों के संपर्क होने के  कमलनाथ के बयान को लेकर कहा कि कांग्रेस एक डूबता हुआ जहाज है। जिसे कमलनाथ मुगालतों के सहारे बचाने का प्रयास कर रहे हैं। केसवानी ने कहा कि कमलनाथ ने प्रदेश की साढ़े सात करोड़ जनता के साथ ही कांग्रेस पार्टी, कांग्रेस के विधायकों और अपने साथ ही वादा खिलाफी की है। ऐसे में अब कोई कोई क्या उम्मीद लेकर उनके पास जाएगा? केसवानी ने आरोप लगाया कि 15 माह के अपने कार्यकाल में कमलनाथ ने वल्लभ भवन को दलालों का अड्डा बना दिया था। आम आदमी का कोई भी काम नहीं होता था। जिस बिजली, पानी और सड़क की समस्या से भारतीय जनता पार्टी मप्र को बाहर निकाल कर लाई थी। कमलनाथ के कार्यकाल में एक बार फिर वे सभी समस्याएं लौट आईं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें