फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: कमलनाथ का आरोप- हर जिले में किसान प्रदर्शन कर रहे, फिर भी शिवराज कह रहे हैं खाद की कोई कमी नहीं

Mon, 14 Nov 2022 12:02 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि मध्यप्रदेश में हर जगह खाद की कमी है। किसान प्रदर्शन कर रहे हैं। फिर शिवराज कहते हैं कि खाद की कमी नहीं है। 
विज्ञापन
सीएम शिवराज और कमलनाथ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खाद की कमी के चलते किसानों की परेशानी पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेश सरकार पर सीधा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि हर जिले से खाद की कमी को लेकर शिकायतें आ रही हैं। किसान आंदोलन कर रहे हैं। फिर भी शिवराज सिंह कहते हैं कि कोई कमी नहीं है। प्रदेश का किसान परेशान है। किसान कभी खाद के लिए सोसाइटियों के सामने कतार लगाए खड़े होकर संघर्ष करता है तो कभी प्राकृतिक आपदा से नष्ट हुई फसलों का मुआवजा पाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहा है। इसके बाद भी उसकी जरूरतें पूरी नहीं हो पा रही है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पिछले 18 वर्षों से शिवराज सिंह चौहान कृषि को लाभ का धंधा बना रहे हैं तो आय भी दोगुनी करने की बात करते आ रहे हैं, किन्तु हकीकत सभी के सामने है कि किसान किस हद तक परेशान है। चार दिनी प्रवास पर रविवार दोपहर छिंदवाड़ा पहुंचे कमलनाथ ने एयर स्ट्रिप पर मीडिया से चर्चा में यह बात कही।

निष्पक्ष काम करें पुलिस अधिकारी
कमलनाथ ने कहा कि उन्होंने प्रदेश के तमाम जिलों के पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखे हैं कि पुलिस भाजपा के एजेंट के रूप में काम न करें। निष्पक्ष रहे क्योंकि आगामी वर्ष में विधानसभा के चुनाव होने हैं। पत्र के माध्यम से भेदभाव व पक्षपात की कार्रवाई पर विराम लगाने और निष्पक्ष व निडर होकर अपने कर्तव्यों की पूर्ति करने की बात कही है।
विज्ञापन


भारत जोड़ो यात्रा को लेकर शिवराज से की चर्चा
भारत जोड़ो यात्रा को लेकर उन्होंने कहा कि प्रदेश में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम हैं, भारत जोड़ो यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से चर्चा की है। उन्होंने पुख्ता व व्यापक सुरक्षा इंतजामों को लेकर आश्वत किया है। कमलनाथ ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को आमजन का पूर्ण आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है, लोग निरंतर यात्रा से जुड़ रहे हैं। पूर्व सीएम के साथ ही सांसद नकुलनाथ भी पहुंचे। दोनों नेता राजनीतिक और सरकारी आयोजनों में हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें