फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैलाश विजयवर्गीय ने इमरान खान से की ममता बनर्जी की तुलना, कही ये बात..

Sat, 22 Jun 2019 10:07 PM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
कैलाश विजयवर्गीय (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तुलना पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से की है। दरअसल ममता के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का बहिष्कार करने पर विजयवर्गीय ने यह कटाक्ष किया। विजयवर्गीय ने कहा, 'पूरी दुनिया ने योग दिवस को उत्साह के साथ मनाया और योग किया, लेकिन ममता बनर्जी और पाकिस्तान ने इसका बहिष्कार किया। ममता बनर्जी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान में कोई फर्क नहीं है।'

विज्ञापन






विजयवर्गीय एक देश-एक चुनाव के मुद्दे समेत कई मामलों पर बोले, उन्होंने कहा कि हमने देश की जनता से एक देश-एक चुनाव के मुद्दे पर राजनीति से परे इसका समर्थन करने की मांग की है। इसके बाद जब विजयवर्गीय से राहुल गांधी की ट्वीट की गई तस्वीर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष 'मानसिक रूप से अस्वस्थ' है। बता दें कि राहुल गांधी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर एक तस्वीर शेयर की थी, इसमें आर्मी की डॉग स्क्वायड भी योग कर रही थी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें