फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaali Poster Controversy: गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा बोले फिल्म निर्माता पर FIR होगी, प्रदेश में फिल्म होगी प्रतिबंधित

Wed, 06 Jul 2022 06:39 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘काली’ की फिल्ममेकर लीना मणिमेकलई की मुसीबतें बढ़ती जा रही है। मध्य प्रदेश में फिल्ममेकर के खिलाफ एफआईआर दर्ज होगी। फिल्म को प्रतिबंधित किया जाएगा।
विज्ञापन
गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉक्यूमेंट्र फिल्म काली के पोस्टर का विवाद मध्य प्रदेश भी पहुंच गया है। मध्य प्रदेश सरकार ने सख्ती बरतते हुए डॉक्यूमेंट्री की निर्माता मणिमेकलई के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही राज्य में इस डॉक्यूमेंट्री को बैन किया जाएगा। 

विज्ञापन

 
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मंगलवार को कहा कि डॉक्यूमेंट्री फिल्म काली काफी आपत्तिजनक है। इसमें हमारी काली माता को सिगरेट पीते हुए दिखाया गया है। मैं लीना मणिमेकलई से पूछना चाहता हूं कि आखिर हमारे देवी-देवताओं पर ही फिल्म क्यों बनाते है। उनमें हिम्मत है किसी दूसरे धर्म के देवताओं पर फिल्म बनाकर दिखाए। यह आपत्तिजनक है। मैं इस पर एफआईआर कराने के लिए कहूंगा। मध्य प्रदेश में फिल्म प्रतिबंधित कैसे हो, इस पर विचार करेंगे। यदि इन्होंने तत्काल पोस्टर नहीं हटाए तो हम आगे कड़ी कार्रवाई करेंगे। बता दें डॉक्यूमेंट्री फिल्म कॉली के पोस्टर पर हिंदू देवी को सिगरेट पीते हुए दिखाया है। एक हाथ में एलजीबीटीक्यू का झंडा थामे भी दिखाया है। इसका पोस्टर आने के बाद विरोध हो रहा है। इस फिल्म को लेकर दिल्ली में भी एफआईआर दर्ज हुई है।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें