फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक विधायकों का हंगामा, अब कांग्रेस के सामने ये नई मुसीबत

Sat, 15 Dec 2018 04:16 PM IST
अमित मंडल चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Jyotiraditya scindia
विज्ञापन
मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री के लिए कमलनाथ का एलान तो हो गया लेकिन कांग्रेस के लिए अब एक नई मुसीबत खड़ी हो गई है। ज्योतिरादित्य सिंधिया के 11 समर्थक विधायकों ने हंगामा कर दिया है। उनकी मांग है कि सिंधिया को तुरंत, प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाए। अगर ऐसा नहीं होता तो उन्होंने सरकार के पक्ष में वोट न करने की धमकी दी है। 
विज्ञापन




ये समर्थक दिल्ली में सिंधिया के घर के बाहर जुटे और जमकर नारेबाजी की। सभी सिंधिया को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की मांग कर रहे थे। सिंधिया को इन्हें संभालने में खासी मशक्कत भी करनी पड़ी। इसी भीड़ से ये भी आवाज आई कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो हम आत्महत्या कर लेंगे।  

आपको बता दें कि अब तक ये जिम्मेदारी कमलनाथ संभाल रहे थे। जाहिर है, मुख्यमंत्री बनने के बाद, ये कुर्सी खाली हो जाएगी। 

इससे पहले मुख्यमंत्री की दौड़ के लिए भी ज्योतिरादित्य और कमलनाथ का नाम साथ-साथ चल रहा था। सिंधिया को उपमुख्यमंत्री के पद की पेशकश की गई लेकिन उन्होंने ठुकरा दिया।  यहां कमलनाथ बाजी मार ले गए। ऐसे में उनके समर्थक अब, उन्हें मध्यप्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर देखना चाहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें