फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: अनूपपुर में जज के घर पर हमला, जान से मारने की धमकी; पुलिस के हाथ खाली

Sun, 26 Oct 2025 01:06 AM IST
लव गौर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश के अनूपपुर में न्यायिक मजिस्ट्रेट अमनदीप सिंह चावड़ा के घर पर कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। इसी के साथ न्यायिक मजिस्ट्रेट को जान से मारने की भी धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर अरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। शनिवार तड़के कुछ लोगों ने जज को जान से मारने की धमकी दी, साथ ही उनके आवास पर पथराव भी किया। जिससे जज के परिवार में भय का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


न्यायिक मजिस्ट्रेट के घर पर हमला
जानकारी के मुताबिक प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट अमनदीप सिंह चावड़ा के घर पर अज्ञात हमलावरों ने पथराव किया। इसके बाद उनको जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस अधीक्षक मोतीउर रहमान ने बताया कि यह घटना जिला मुख्यालय से लगभग 35 किलोमीटर दूर भालूमाड़ा में रात करीब 12:30 बजे हुई। उन्होंने बताया कि प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट अमनदीप सिंह चावड़ा ने भालूमाड़ा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि वह और उनका परिवार अपने सरकारी आवास पर सो रहे थे, तभी कुछ लोगों ने गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी।

आंगन में किया पथराव, फिर भागे
अपनी शिकायत में जज ने यह भी कहा कि आंगन में पथराव करने से पहले गेट पर लगे लैंप और लोहे के उपकरणों सहित संपत्ति को नुकसान पहुंचा। जब न्यायिक मजिस्ट्रेट घर से बाहर आए तो हमलावर भाग गए। पुलिस ने बीएनएस की धारा 224 (लोक सेवक को चोट पहुंचाने की धमकी), 296 (अश्लील कृत्य और गाने), 324 (शरारत), 331(6), जो घर में अतिक्रमण या सेंधमारी से संबंधित है, 333 (चोट पहुंचाने की तैयारी के साथ घर में अतिक्रमण), 351(3) (मृत्यु की धमकी, गंभीर चोट पहुंचाना, या आग से संपत्ति नष्ट करना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


सुरक्षा को लेकर चिंतित परिवार
न्यायाधीश अमनदीप सिंह के मुताबिक 24 अक्तूबर की रात लगभग 12:30 बजे की घटना है। वे अपने परिवार के साथ शासकीय आवास में सो रहे थे, तभी कुछ अज्ञात लोगों ने घर पर पथराव करते हुए जान से मारने की धमकी दी। हमले के बाद उन्होंने अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई है। फिलहाल अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें