फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्याय के लिए न्यायाधीश बैठे हाईकोर्ट के बाहर धरने पर, 15 महीने में मिले 4 ट्रांसफर

Thu, 03 Aug 2017 02:37 PM IST
राजेश चतुर्वेदी
विज्ञापन
विज्ञापन
मध्य प्रदेश में इन दिनों पहली बार कोई जज न्याय के लिए हाईकोर्ट के सामने धरने पर बैठा है। एडीजे आरके श्रीवास का आरोप है कि विगत 15 माह में उनके चार तबादले हो चुके हैं। हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश और रजिस्ट्रार जनरल को अपनी पीड़ा से अवगत कराने के बावजूद जब कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला तो नौकरी दांव पर लगाकर यह कदम उठाना पड़ा।
विज्ञापन


बुधवार को श्रीवास के धरने का दूसरा दिन था। उनका कहना है कि सवा साल के भीतर उनके चार तबादले हुए हैं। पहला ट्रांसफर 11 अप्रैल 2016 को धार से शहडोल, इसके बाद सिहोरा, जबलपुर हाईकोर्ट और नीमच ट्रांसफर किया गया। 

इन तबादलों से परिवार परेशान हो चुका है। यह स्थानांतरण नीति के भी खिलाफ है। उनका आरोप है कि तबादलों में भाई भतीजावाद चल रहा है। मैं एक जज हूं और मुझे भी न्याय चाहिए। अगर न्याय नहीं मिला तो अनशन करूंगा। 
विज्ञापन


इस बीच हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल ने बुधवार को एडीजे श्रीवास के इस कदम को अनुशासनहीनता बताया और स्पष्ट किया कि 17 साल की नौकरी में श्रीवास 15 साल गृह जिले में रहे हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें