मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जेपी नड्डा के दौरे की तैयारियों को लेकर जानकारी ली
- फोटो : अमर उजाला
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का दौरा नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के दावेदारों के लिए चुनौती बन गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कार्यकर्ताओं की बैठक में कहा कि किसमें कितनी क्षमता है उसका लिटमस टेस्ट हो जाएगा।
सीएम शिवराज सिंह चौहान और वीडी शर्मा ने सोमवार को मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक ली। प्रदेश के नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के पहले बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 1 जून को भोपाल और 2 और 3 जून को जबलपुर में रहेंगे। नड्डा के दौरे को ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रदेश बीजेपी संगठन जोरदार तैयारी कर रहा है। शिवराज ने कार्यकर्ताओं से कहा कि शहर और ग्रामीण की संगठनात्मक ताकत की भी परीक्षा है। किस वार्ड से कितने लोग निकलते हैं। पहले लिटमस टेस्ट भी हो जाए। कौन में कितनी क्षमता है यह देख लिया जाए। तभी तो आगे विचार होगा। सीएम ने कार्यकर्ताओं से कहा कि पूरे धूमधाम से और उत्साह से लोगो से लेकर आए।
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि दिनभर ज्यादा व्यस्तता की वजह से स्टेट हेंगर पर ही राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत होगा। इसके बाद नड्डा सीधे कार्यालय जाएंगे। जहां पर प्रदेश कार्यकर्ता की बैठक, पत्रकार वार्ता, प्रदेश कार्यसमिति की बैठक और बीच में कैबिनेट की बैठक भी आयोजित होगी। सीएम ने कहा कि पूरे शहर में स्वागत करते तो समय बहुत लगता। इसलिए स्टेट हेंगर पर ही भव्य अगवानी की जाएगी। बता दें नड्डा भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में 5 हजार से अधिक कार्यकर्ताओ के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसकी तैयारियों का सीएम शिवराज और वीडी शर्मा ने तैयारियों का जायजा लिया।