फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhabua News: डंपर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत, एक गंभीर घायल, फरार चालक की तलाश में पुलिस

Sun, 18 Jan 2026 10:58 PM IST
झाबुआ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झाबुआ

सार

रविवार शाम उदयगढ़ की ओर जा रहे एक डंपर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस फरार डंपर चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद सड़क पर गिरी बाइक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के राणापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ढोलियावाड़ में रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार शाम करीब 7 बजे उदयगढ़ की ओर जा रहे एक डंपर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार विजय सुमरिया भयडिया और मुकेश एटा भयडिया की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार तीसरा युवक राजकिशन मेहताब गंभीर रूप से घायल हो गया।

ये भी पढ़ें: Shahdol News: तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार युवक को कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत, चालक गिरफ्तार
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घायल राजकिशन को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राणापुर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया गया।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की। पुलिस फरार डंपर और उसके चालक की तलाश कर रही है। मामले की जांच जारी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें