फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: झाबुआ के घुघरी घाट पर यात्रियों से भरी बस पलटी, एक मुसाफिर की मौत, 15 घायल

Sun, 20 Nov 2022 10:40 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झाबुआ

सार

झाबुआ जिले में एक बस पलटने से एक युवक की मौत हो गई, वहीं 15 यात्री घायल हुए हैं। बस की रफ्तार ज्यादा थी। कुछ घायलों को रतलाम तो कुछ को पेटलावद में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में बीती रात बस हादसा हो गया। यात्रियों से भरी बस एक घाट पर पलट गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, वहीं 15 लोग घायल बताए गए हैं। बस में करीब 35 यात्री सवार थे। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हादसा मप्र के रतलाम और झाबुआ जिले की सीमा पर बसे ग्राम घुघरी के घाट पर शनिवार रात को हुई है। बताया जा रहा है नीमच के भादवा माता की ओर से बस चली थी और झाबुआ जा रही थी। बस में 35 यात्री थे, जो झाबुआ, मंदसौर, कचनारा और रतलाम के रहने वाले थे। 

बस मुसाफिरों ने बताया कि बस करीब पौने आठ बजे बस रतलाम से निकली थी। बस की रफ्तार ज्यादा थी। करीब 25 किलोमीटर बाद घुघरी घाट पर बस का संतुलन बिगड़ा और वह घाट पर पलट गई। बस ने तीन पलटी खाई। बस में यात्री एक-दूसरे पर जा गिरे, सामान उन पर गिर गया। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। लोगों की चीखें सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे और टॉर्च की रोशनी में लोगों को निकाला। पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, वहीं 15 लोग घायल हुए हैं। 
विज्ञापन


पुलिस ने बस के नीचे यात्रियों के दबे होने की आशंका के चलते क्रेन व जेसीबी बुलवाकर बस को सीधा कराया। तीन घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिनकी पहचान झाबुआ के रहने वाले आबिद पिता खुर्शीद कुरैशी (24) निवासी झाबुआ, शंभू पिता दलसिंह मचार (50) निवासी कुंदनपुर-राणापुर जिला झाबुआ और अब्दुल अजीज पुत्र मोहम्मद इस्माइल (40) निवासी झाबुआ के रूप में हुई। शेष घायलों को पेटलावद के अस्पताल में ले जाया गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें