फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhabua News: 200 रुपये नहीं मिलने पर युवक ने काटी हाथ की नस, हालत गंभीर

Thu, 06 Nov 2025 05:15 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झाबुआ

सार

झाबुआ जिले के पेटलावद में 17 वर्षीय युवक ने 200 रुपये नहीं मिलने पर गुस्से में आकर अपने हाथ की नस काट ली। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम चल रहा था। घायल युवक को गंभीर हालत में अस्पताल से रेफर किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
झाबुआ में युवक ने हाथ की नस काट ली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झाबुआ जिले के पेटलावद कस्बे में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां महज 200 रुपये नहीं मिलने पर एक युवक ने गुस्से में आकर अपने हाथ की नस काट ली। घटना के समय युवक के परिवार में एक मांगलिक आयोजन चल रहा था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, यह घटना दोपहर लगभग 12:30 बजे राम मोहल्ला, पेटलावद में हुई। संजय पिता बद्री प्रजापत (उम्र 17 वर्ष) ने परिवार वालों से खर्च के लिए 200 रुपये की मांग की। परिवार द्वारा पैसे देने से मना करने पर, संजय ने कथित तौर पर गुस्से में आकर खुद को चोट पहुंचाई और अपने हाथ की नस काट ली। घबराए परिजन आनन-फानन में युवक को सिविल अस्पताल ले गए। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद, युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बाहर रेफर कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें- पहले मां को मार डाला, फिर कमरे में बंद होकर लाश के साथ बिताए 72 घंटे, पुलिस को बगल में सोता मिला
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि उन्हें हॉस्पिटल से सूचना मिली थी। प्रारंभिक जांच में यह घटना पारिवारिक विवाद के चलते होना प्रतीत हो रहा है। युवक की हालत नाजुक बनी हुई है और पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें