फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी: सड़क हादसे में घायल महिला के लिए डॉक्टर बने झाबुआ विधायक, अस्पताल में ड्रेसर न होने पर खुद लगाए टांके

Thu, 06 Aug 2026 01:13 PM IST
झाबुआ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झाबुआ

सार

झाबुआ विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया ने सड़क हादसे में घायल महिला को अपने वाहन से अस्पताल पहुंचाकर मानवता की मिसाल पेश की। अस्पताल में ड्रेसर नहीं होने पर उन्होंने स्वयं घायल का प्राथमिक उपचार किया और स्वास्थ्य केंद्र में संसाधनों की कमी पर सवाल उठाए।
विज्ञापन
झाबुआ विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया ने सड़क हादसे में घायल महिला का किया उपचार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झाबुआ में मानवता की मिसाल पेश करते हुए झाबुआ विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया ने सड़क दुर्घटना में घायल महिला को अपने वाहन से अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में ड्रेसर और आवश्यक संसाधनों की कमी के कारण उन्होंने स्वयं प्राथमिक उपचार किया। उन्होंने घायल महिला के घाव की सफाई कर टांके लगाए और प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया अपने विधानसभा क्षेत्र के कल्याणपुरा दौरे पर थे। इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में शांति मैड़ा नामक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही विधायक मौके पर पहुंचे और घायल महिला को अपने वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कल्याणपुरा ले गए।

अस्पताल पहुंचने पर ड्रेसर और आवश्यक स्टाफ उपलब्ध नहीं मिला
डॉ. भूरिया पेशे से सर्जन भी रहे हैं। अस्पताल पहुंचने पर ड्रेसर और आवश्यक स्टाफ उपलब्ध नहीं मिला, जिसके चलते उन्होंने स्वयं महिला का उपचार शुरू किया। उन्होंने घाव की सफाई कर टांके लगाए और प्राथमिक उपचार किया। महिला के कंधे में गंभीर चोट होने पर एक्स-रे कराने का प्रयास किया गया, लेकिन बिजली की समस्या के कारण एक्स-रे मशीन चालू नहीं हो सकी।

उठी ये मांगें

विज्ञापन

घटना के दौरान अस्पताल में दवाइयों, ड्रेसिंग सामग्री और अन्य आवश्यक संसाधनों की कमी भी सामने आई। डॉ. विक्रांत भूरिया ने कहा कि कल्याणपुरा सहित जिले के कई स्वास्थ्य केंद्रों में स्टाफ और संसाधनों की भारी कमी है। उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पतालों में डॉक्टर, ड्रेसर और फार्मासिस्ट जैसे आवश्यक पद रिक्त हैं, जिससे मरीजों को समय पर उपचार नहीं मिल पा रहा है।

ये भी पढ़ें- Ujjain News: उज्जैन में नेंग को लेकर भिड़े दो किन्नर गुट, गांव में चले लाठी-डंडे; पंचायत ने लिया बड़ा फैसला
विज्ञापन


साथ ही उन्होंने कहा कि बिजली संबंधी समस्या के कारण एक्स-रे मशीन का भी समुचित उपयोग नहीं हो रहा है। विधायक ने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से स्वास्थ्य सेवाओं को तत्काल बेहतर बनाने तथा अस्पतालों में आवश्यक स्टाफ, दवाइयों और संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें