फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: गोपाल भार्गव के झाबुआ उपचुनाव को भारत-पाक चुनाव बताने पर कांग्रेस लाल, आयोग में शिकायत

Mon, 30 Sep 2019 10:32 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
गोपाल भार्गव (फाइल फोटो)
विज्ञापन

झाबुआ विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए प्रचार करने पहुंचे मध्यप्रदेश के नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने सोमवार को विवादित बयान देते हुए कहा कि यह कांग्रेस और भाजपा के बीच होने वाला चुनाव नहीं है, बल्कि यह ‘हिन्दुस्तान एवं पाकिस्तान’ के मध्य चुनाव है। मध्यप्रदेश कांग्रेस ने गोपाल भार्गव के बयान पर नाराजगी जताई है और चुनाव आयोग में शिकायत की है। 

विज्ञापन


भार्गव ने कहा कि इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी भानू भूरिया भारत का प्रतिनिधि हैं, इसलिए उन्हें जिताएं, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करते हैं। भानू भूरिया के नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए निकाली गई रैली को राजवाड़ा चौक पर संबोधित करते हुए भाजपा नेता भार्गव ने कहा, इस समय देश की इज्जत दांव पर है। 

यह किसी दो पार्टी का चुनाव नहीं, बल्कि हिन्दुस्तान एवं पाकिस्तान के बीच में चुनाव है। पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया (68) एवं भानू भूरिया (36) ने अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित इस सीट से आज अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। दोनों के बीच इस सीट पर कड़ी टक्कर हो सकती है।
विज्ञापन

 


भाजपा विधायक गुमान सिंह डामोर के त्यागपत्र देने से झाबुआ सीट वर्तमान में खाली है। डामोर इस साल हुए लोकसभा चुनाव में रतलाम-झाबुआ सीट से सांसद हैं। इसलिए उन्होंने झाबुआ विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया था। झाबुआ विधानसभा सीट पर 21 अक्तूबर को उपचुनाव होगा और मतगणना 24 अक्तूबर को होगी। 
विज्ञापन


मध्यप्रदेश कांग्रेस ने गोपाल भार्गव के बयान को आदर्श चुनाव आचार संहिता की उल्लंघन बताया है और चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। 
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें