फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल जेल ब्रेकः शिवराज बोले- NIA करेगी जांच, दोषी बख्शे नहीं जाएंगे

Mon, 31 Oct 2016 02:58 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन
मध्यप्रदेश की भोपाल सेंट्रल जेल से फरार हुए सिमी के आठों आतंकियों को पुलिस मुठभेड़ में मार गिराने के बाद मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मीडिया से मुखातिब हुए। 
विज्ञापन


आतंकियों को मार गिराने वाली पुलिस टीम को बधाई देते हुए शिवराज सिंह ने कहा कि प्रदेश की पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जनता के सहयोग से आतंकियों को मार गिराया। सूचना मिली जिसके आधार पर पुलिस आतंकियों तक पहुंच गई। बाद में मुठभेड़ में सभी मारे गए। 

इसके साथ ही पूरे प्रदेश ने राहत की सांस ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की जनता की सुरक्षा को लेकर हमारी जो चिंता थी वो अब समाप्त हुई। मध्यप्रदेश पुलिस को हम बधाई देते हैं, उन्होंने बहुत तत्परतापूर्वक कार्रवाई की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवराज ने कहा- जेल से कैदियों का भागना संगीन घटना

- फोटो : ANI
शिवराज ने ये भी कहा कि राज्य सरकार ने इस घटना को बहुत गंभीरता से लिया है। जेल से आतंकवादियों का फरार होना गंभीर मामला है इसमें सभी आरोपियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की गई है। डीआईजी समेत चार बड़े अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। अन्य आरोपियों की भी जांच होगी। 

मामले की जांच पूर्ण डीजीपी नंदन दूबे करेंगे। जो भी रिपोर्ट आएगी उसमें आरोपियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। शिवराज ने चेतावनी दी कि इस आपराधिक कार्रवाई के लिए किसी को नौकरी से बर्खास्त करना पड़ेगा तो सरकार इसमें भी पीछे नहीं हटेगी। 

शिवराज ने बताया कि इस संबंध में मेरी केंद्र में गृहमंत्री राजनाथ सिंह से बात हुई है उन्हें सारे मामले की जानकारी दे दी गई है। उन्होंने भी इस घटना की जांच एनआईए से करवाने की बात कही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें