फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur News: ब्याज मांगने गए युवक की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या, दो सगे भाई फरार; गांव में तनाव

Tue, 28 Jul 2026 08:28 AM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

जबलपुर के बरगी थाना क्षेत्र के मनेखड़ी गांव में ब्याज की रकम मांगने गए 27 वर्षीय युवक की दो सगे भाइयों ने कथित तौर पर लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जबलपुर में ब्याज मांगना पड़ा भारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्याज की रकम मांगने घर पहुंचे एक युवक की दो सगे भाइयों ने लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना में युवक का साथी भी घायल हो गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद गांव में आक्रोश और तनाव का माहौल है।

बरगी थाना प्रभारी निलेश दोहरे ने बताया कि रेता मोहल्ला, ग्राम मनेखड़ी निवासी अशोक उइके (27) ने करीब चार माह पहले गांव के विमल उर्फ पंडा नेताम की सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल 9,500 रुपये में गिरवी रखी थी। लगभग एक सप्ताह पहले विमल के पुत्र दिनेश नेताम और लाल नेताम मूलधन चुकाकर मोटरसाइकिल वापस ले गए थे, लेकिन ब्याज की राशि नहीं दी थी।

बताया गया कि अशोक उइके रविवार रात अपने साथी दीपू गौड़ के साथ ब्याज की रकम मांगने विमल उर्फ पंडा नेताम के घर पहुंचा। इसी बात को लेकर वहां विवाद हो गया। आरोप है कि दिनेश और लाल नेताम ने अशोक और उसके साथी के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर दोनों भाइयों ने लाठियों से हमला कर दिया।

शोर सुनकर अशोक की मां बीच-बचाव करने पहुंचीं तो आरोपियों ने उन्हें धक्का देकर गिरा दिया। इसके बाद दोनों भाइयों ने अशोक पर लाठियों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- राहुल गांधी का बड़ा हमला: केन-बेतवा परियोजना को लेकर साधा निशाना, बोले-आदिवासियों की आवाज दबा रही मोदी सरकार

आरोपियों की तलाश शुरू
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई है, जो उनके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए एहतियातन अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें