फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी: सनकी आशिक का खूनी हमला, शादी से इनकार पर युवती को चाकू से गोदा; सिर, चेहरे व पीठ पर गंभीर चोटें

Sun, 02 Aug 2026 08:23 AM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

जबलपुर के भेड़ाघाट थाना क्षेत्र में शादी से इनकार करने पर एक युवक ने युवती पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात के बाद भागते समय आरोपी बाइक सहित गिरकर घायल हो गया।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जबलपुर के भेड़ाघाट थाना क्षेत्र में एक युवती और युवक के बीच शादी न करने को लेकर विवाद हुआ है। आरोपी युवक ने युवती पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। दिनदहाड़े सरेराह हुई इस वारदात के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी भागने लगा।

विज्ञापन


भागते समय उसकी बाइक फिसल गई और वह भी गिरकर घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल युवती को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 27 वर्षीय युवती की शादी की बात गोरखपुर निवासी शुभम जांगड़े से चल रही थी। हाल ही में युवती के परिजनों ने कहा कि शुभम जांगड़े सेन समाज से नहीं है, इसलिए यह शादी नहीं हो सकती। इसके बाद युवती ने भी शादी से इंकार कर दिया।

युवती के सिर, चेहरे, हाथ, पीठ और गर्दन पर गंभीर चोटें
शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे जब युवती अपने काम पर जाने के लिए निकली और शिवालय परिसर रोड पर पहुंची, तभी शुभम जांगड़े मोटरसाइकिल से उसका पीछा करते हुए वहां पहुंचा और उसे रोक लिया। उसने युवती से पूछा कि वह शादी से इंकार क्यों कर रही है। युवती के मना करने पर आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी और चाकू से उस पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- शादी के नाम पर ऐसा खेल...: एक लाख देकर लाया दुल्हन, कुछ दिन बाद खुला ऐसा राज कि उड़ गए होश; चौंकाने वाला मामला

हमले में युवती के सिर, चेहरे, हाथ, पीठ और गर्दन पर गंभीर चोटें आईं। घटना देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी बाइक लेकर वहां से फरार हो गया।

बाइक से गिरकर आरोपी भी घायल
लोगों को अपनी ओर आता देख बाइक से भाग रहा आरोपी शुभम जांगड़े मानेगांव के पास पहुंचकर बाइक सहित फिसलकर गिर गया, जिससे उसके हाथ और पैर में भी चोटें आईं। आरोपी का आरोप है कि युवती के साथ आए लोगों ने भी उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें