फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: शख्स की आंखों में महिला ने डाला मिर्च पाउडर, गिरोह में शामिल आरोपियों ने मारी गोली; फिर मृत समझकर हुए फरार

Sat, 11 Apr 2026 08:31 AM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

जबलपुर के पाटन थाना क्षेत्र के नुनसर में जमीनी विवाद को लेकर युवक पर जानलेवा हमला किया गया। मिर्च पाउडर डालकर उसको गिराने के बाद आरोपियों ने गोली मार दी, जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। चलिए जानते हैं पुलिस ने इस विवाद के बारे में और क्या-क्या बताया है?
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जबलपुर के पाटन थाना क्षेत्रांतर्गत नुनसर में बीती देर शाम खेत से लौट रहे बाइक सवार एक शख्स को महिला ने बीच रास्ते में चकमा दे दिया। महिला ने नुनसर सूखा निवासी ठाकुर दास पटेल (45) को हाथ देकर रोका फिर उसकी आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया, जिससे वह मौके पर ही गिर गया। इसके बाद महिला के साथियों ने मारपीट करते हुए गोलियां दाग दी, जिससे पेट व गले में युवक को गोली लगी और निकल गई।

खून से लथपथ युवक किसी तरह अपनी जान बचाकर भागा। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। पूरी वारदात जमीनी विवाद को लेकर हुई है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास जारी है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP Weather Today: मध्य प्रदेश में गर्मी की वापसी, 5 डिग्री तक चढ़ा पारा, दिन-रात दोनों में बढ़ी गर्मी

पीड़ित को मृत समझकर आरोपी भागे
पुलिस ने बताया कि ग्राम बेनीखेड़ा के रोशनी वेयरहाउस के पास इस वारदात को अंजाम दिया गया। ग्राम लुहारी निवासी वंदना काछी, जिसे पीड़ित पहचानता है, ने यह जाल बिछाया था। गोपाल काछी, ठक्कू उर्फ ठाकुर प्रसाद निवासी ग्राम लुहारी और दीपक काछी इसमें महिला का सहयोग कर रहे थे। इन लोगों ने महिला के इशारे पर युवक के साथ मारपीट की है। ठाकुर दास पटेल के चेहरे, सिर और कान में चोटें आई हैं। गोली लगने के बाद आरोपियों ने पीड़ित को मृत समझकर मौके से फरार हो गए। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें