फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur News: चरित्र संदेह पर पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला, पुलिस ने पति को जंगल से पकड़ा

सार

जबलपुर के पाटन थाना अंतर्गत पौड़ी खुर्द में चरित्र संदेह को लेकर पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया और फिर फरार हो गया। बाद में पुलिस ने पति को जंगल से पकड़ा है। 

 
विज्ञापन
पुलिस ने मामले में पति को जंगल से पकड़ लिया है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जबलपुर के पाटन थाना अंतर्गत पोड़ी खुर्द ग्राम में चरित्र संदेह को लेकर पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में पत्नी लहूलुहान हो गई, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया है। उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी पति को जंगल से गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि पौड़ी खुर्द निवासी 45 वर्षीय बलिराम बर्मन का 40 वर्षीय पत्नी रजनी बाई बर्मन पर चरित्र संदेह को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। रजनी बाई के मायके से उसका भाई एवं चाचा सहित अन्य लोग पौड़ी खुर्द पहुंचे हुए थे। बीती रात करीब एक बजे चाय पीने के बाद सभी आराम करने के लिए चले गए। रजनी बाई के पास उसके दो बच्चे एवं देवरानी आपस में कुछ बातचीत कर रही थी, तभी बलिराम बर्मन गुस्से में तमतमाता हुआ कुल्हाड़ी लेकर आया और पत्नी पर हमला कर दिया। हमले में रजनी बाई को कंधे, गर्दन, बाएं हाथ में एवं शरीर के अन्य अंगों में गंभीर चोटें आई है। घायल महिला को उपचार के लिए पुलिस ने पहले पाटन अस्पताल में भर्ती कराया। फिर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जबलपुर मेडिकल अस्पताल रेफर किया। पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर आरोपी पति बलीराम बर्मन को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें