फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur News: वेयरहाउस का मैनेजर 15 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाया, जबलपुर लोकायुक्त की सिवनी धनौरा में कार्रवाई

Fri, 12 Dec 2025 10:56 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

जबलपुर लोकायुक्त टीम ने सिवनी के धनौरा में वेयरहाउस मैनेजर मुकेश परमार को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा। पीड़ित की शिकायत पर कार्रवाई की गई थी। मैनेजर रिपोर्ट न भेजने के एवज में रिश्वत मांग रहा था। रकम बरामद कर भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
वेयरहाउस का मैनेजर पंद्रह हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकडाया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने सिवनी के धनौरा में मप्र वेयरहाउसिंग एवं लॉजिस्टिक कार्पोरेशन शाखा में दबिश देकर वेयर हाउस मैनेजर (सहायक गुणवत्ता नियंत्रक) को पंद्रह हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा। लोकायुक्त ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज करते हुए आवश्यक कार्यवाही की।

विज्ञापन


लोकायुक्त एसपी अंजूलता पटले ने बताया कि ग्राम धनौरा जिला सिवनी निवासी आवेदक सुरेन्द्र जैन पिता स्व. खेमचंद जैन उम्र 58 वर्ष का ग्राम नाई पिपरिया में स्थित जैन वेयर हाउस है। वेयर हाउस में धान खरीदी एवं अन्य अनाज खरीदी की पर्याप्त सुविधाएं नही होने की रिपोर्ट उच्च अधिकारी को नहीं भेजने के एवज में वेयर हाउस मैनेजर मुकेश परमार रिश्वत के रूप में पच्चीस हजार रुपये की मांग रहा है। इसके बाद पंद्रह हजार में बात तय हुई। इसकी शिकायत पीड़ित द्वारा लोकायुक्त जबलपुर में की गई थी। जांच में पीड़ित की शिकायत सही पाई गई थी।

ये भी पढ़ें- गजब है: 38 साल की महिला ने दिया दसवें बच्चे को जन्म, पति बोला अब करा लेंगे ऑपरेशन, पहले बेटे की उम्र 17 साल
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने रिश्वत की रकम लेकर पीड़ित को धनौरा मप्र वेयरहाउसिंग एवं लॉजिस्टिक कार्पोरेशन शाखा में बुलाया था। आरोपी वेयर हाउस मैनेजर मुकेश परमार ने जैसे ही पीड़ित से रिश्वत की रकम ली तभी लोकायुक्त के दल ने दबिश देकर उसे रंगे हाथ पकड़ा। लोकायुक्त की टीम ने आरोपी के पास से रिश्वत की रकम जब्त करते हुए उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज करते हुए विधि अनुसार कार्रवाई की। लोकायुक्त की टीम में निरीक्षक  शशि मर्सकोले, निरीक्षक राहुल गजभिए, निरीक्षक बृजमोहन सिंह नरवरिया एवं अन्य कर्मचारी शामिल थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें