फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur News: जमीनी विवाद में की थी चाचा की हत्या, पुलिस ने भतीजे समेत चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

Tue, 07 Jan 2025 08:51 AM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

सिविल लाइन थाना प्रभारी नेहरू खंडाते ने बताया कि भतीजे ने अपने रिश्तेदार और दोस्तों के साथ मिलकर चाचा की हत्या कर दी। आरोपी भतीजे का मकान बंटवारे को लेकर चाचा से विवाद चल रहा था, जिसके कारण इस वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जबलपुर के सिविल लाइन थाना अंतर्गत दत्त अपार्टमेंट के पास रविवार सुबह हुई व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है। भतीजे ने अपने रिश्तेदार और एक दोस्त के साथ मिलकर जमीनी विवाद के चलते चाचा की हत्या की वारदात को अंजाम दिया था।

विज्ञापन


दरअसल, रविवार सुबह लगभग 10:30 बजे सिविल लाइन थानांतर्गत दत्त अपार्टमेंट के समीप प्रेमसागर क्षेत्र निवासी 40 वर्षीय दयाशंकर वंशकार पर अज्ञात आरोपियों ने चाकू से हमला कर हत्या कर दी थी। मृतक पेंट-पुट्टी का काम करता था। सुबह लगभग 8 बजे उसे काम के लिए फोन आया था। इसके बाद वह मोटरसाइकिल से काम पर जाने के लिए निकला था, लेकिन दत्त अपार्टमेंट के पास आरोपियों ने उस पर चाकू से करीब आधा दर्जन वार किए। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

सिविल लाइन थाना प्रभारी नेहरू खंडाते ने बताया कि क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच के दौरान एक आरोपी की शिनाख्त अर्जुन वंशकार के रूप में हुई। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने अपने रिश्तेदार और दोस्त विवेक वंशकार, राहुल वंशकार और एक नाबालिग के साथ घटना को अंजाम देने की बात स्वीकारकी। आरोपी ने बताया कि मकान बंटवारे को लेकर उसका चाचा से विवाद चल रहा था, जिसके कारण उसने उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर सभी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें