फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur News: मुर्गा-दारू में कम रुपये मिलने की बात कर दी चाचा की हत्या, आरोपी नवयुवक पुलिस की गिरफ्त में

Sun, 03 Nov 2024 06:40 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

नवयुवक ने चाचा के साथ मिलकर मुर्गा-दारू की पार्टी करने के बाद उसकी हत्या कर दी। चाचा ने मुर्गा-दारू पार्टी में कम रुपये मिलने पर बात कहते हुए पीठ में मलगा मार दिया था। भतीजे ने मलगा छीनकर चाचा को इतना मारा की उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सोनाली दुबे से प्राप्त जानकारी के अनुसार चरगवा थानान्तर्गत ग्राम देवरी टपरिया स्थित राजेश उर्फ गांधी ठाकुर के खेत में गांव में रहने वाले  मनोज उर्फ मन्नू ठाकुर उम्र 26 वर्ष की रक्तरंजित लाश मिली थी। मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा था और मजदूरी एवं ट्रैक्टर चलाने का काम करता था। युवक बुधवार की सुवह लगभग 8 बजे घर से काम पर जाने का कहकर निकला था और रात को वापस नहीं लौटा था। मृतक के चेहरे, दाहिनी आंख, मुंह, नाक के ऊपर चोट के निशान थे और समीप ही पर्स और मोबाइल का चार्जर तथा खून लगे लकड़ी के मलगे के टुकड़े पड़े हुए थे।

पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर प्रकरण को विवेचना में लिया था। पूछताछ के दौरान ज्ञात हुआ कि युवक को अंतिम बार रिश्ते के भतीजे धरम उर्फ अबी ठाकुर के साथ चरगवां बाजार में देखा गया था। पुलिस ने नवयुवक को अभिरक्षा में लिया गया तो उसके सीने एवं कोहनी में खरोंच के निशान तथा पैंट में खून के दाग थे। पूछताछ के दौरान नवयुवक ने हत्या करना स्वीकार करते हुए बताया कि बुधवार की शाम 6 बजे हम दोनों चरगवां शराब दुकान पर मिले थे।

दोनों ने साथ बैठकर शराब पी थी। इसके बाद फिर से शराब खरीदी और मिथुन की दुकान से मुर्गा फ्राई करवा वापस लौट रहे थे। रास्ते में चाचा ने दारू मुर्गा में कम पैसे मिलाने की बात कहते हुए मलगा उठाकर उसकी पीठ में मार दिया था। उसने मलगा छीनकर चाचा के मुंह और नाक के पास मार दिया था, जिससे चाचा गिर गये थे। इसके बाद उसने चाचा के सिर व चेहरा पर मलगे से कई बार किये। वह चाचा को मोबाइल फोन लेकर घर आ गया था। सुबह मोबाइल आने पर सिम निकालकर तोड़ दी थी।  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें