फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur News: दोस्तों के साथ नदी नहाने गए दो बच्चों की मौत, पाटन की घटना; परिजनों का रोकर बुरा हाल

Tue, 12 Nov 2024 10:33 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

पाटन थानान्तर्गत गुरू मोहल्ला निवासी पांच बच्चे मंगलवार की दोपहर हिरन नदी में नहाये गये थे। नहाते समय गहरे पानी में जाने के कारण दो बच्चों की मौत हो गयी। स्थानीय लोगों ने बच्चों को बचाने का प्रयास किया परंतु अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाटन थानान्तर्गत गुरू मोहल्ला निवासी पांच बच्चे मंगलवार की दोपहर हिरन नदी में नहाये गये थे। नहाते समय गहरे पानी में जाने के कारण दो बच्चों की मौत हो गयी। स्थानीय लोगों ने बच्चों को बचाने का प्रयास किया परंतु अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने सूचना मिलने पर मर्ग कायम कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया।
विज्ञापन


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर लगभग 3 बजे जग्गू राठौर पिता सोनू राठौर उम्र 12 वर्ष, सुजीत रैकवार पिता कृष्ण कुमार रैकवार उम्र लगभग 12 वर्ष, तन्नू बर्मन पिता राजेश बर्मन उम्र लगभग 15 वर्ष, कार्तिक पटेल पिता गुड्डू पटेल उम्र लगभग 11 वर्ष एवं उदय बर्मन पिता मन्नू बर्मन उम्र लगभग 12 वर्ष सभी निवासी गुरु मोहल्ला पाटन नहाने के लिए हिरण नदी के छीपा घाट पहुंचे थे। नहाते समय बच्चे मस्ती-मस्ती में कार्तिक पटेल एव उदय गहरे पानी में चले गये और डूबने लगे।

स्थानीय लोगों ने बच्चों को डूबता देखा तो उन्हें बचाने के लिए नदी में कूद गये। स्थानीय लोगों ने दो बच्चों को बाहर निकाला और इस दौरान सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गयी थी। पुलिस ने बच्चों को प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल पाटन लेकर पहुंची। डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मृतक दोनों बच्चे एक साथ तान्या कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल के कक्षा 7वी में पढ़ते थे। दोनों अच्छे दोस्त होने के साथ पढाई में भी तेज थे। इस घटना में क्षेत्र में गम का माहौल व्याप्त है। पुलिस ने शवों को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण को विवेचना में लिया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें