फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur Accident: रिवर्स करते समय ट्रक ने कुचला, दो सड़क हादसों में तीन की मौत

Fri, 08 Aug 2025 07:01 AM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

Jabalpur: जबलपुर जिले में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और फरार वाहन चालकों की तलाश की जा रही है।
 
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जबलपुर जिले में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। तिलवारा थाना क्षेत्र में रिवर्स कर रहे ट्रक की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई, जबकि गोसलपुर थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की जान चली गई। पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपी चालकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

पहला हादसा– ट्रक की रिवर्सिंग में कुचले गए युवक
तिलवारा पुलिस के अनुसार, दीपक झारिया (23) निवासी सोहड़ बरगी और रूपेश झारिया (19) निवासी चूल्हा गोलाई मंगेली, रात करीब डेढ़ बजे रमनगरा वाटर प्लांट के पास सड़क किनारे बैठे थे। इस दौरान ट्रक (क्रमांक यूके 14 सीए 0180) का चालक तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन को रिवर्स करते हुए उन्हें कुचल गया। गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


पढ़ें: कांवड़ यात्रा में शामिल आठ डीजे पर FIR, तेज आवाज में साउंड, हाईवे जाम, देशभर से आए थे ऑपरेटर्स

दूसरा हादसा– अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत

विज्ञापन

गोसलपुर थाना क्षेत्र के मुस्कान तिराहा के पास देर रात पान उमरिया निवासी प्रमोद चौधरी (36) जबलपुर से घर लौट रहे थे। मुस्कान अस्पताल के पास अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। गंभीर चोट लगने पर उन्हें सिहोरा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और फरार वाहन चालकों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें