फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: हाईकोर्ट के 9 जज का हुआ स्थानांतरण, सभी एक जनवरी से संभालेंगे कार्यभार

Sat, 30 Dec 2023 09:35 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

MP News: हाईकोर्ट की आंतरिक व्यवस्था के तहत 9 जजों के स्थानांतरण किये गये है। हाईकोर्ट की मुख्य पीठ में पदस्थ चार जज का स्थानांतरण ग्वालियर तथा इंदौर खंडपीठ में किया गया है। ग्वालियर तथा इंदौर खंडपीठ में पदस्थ पांच जज का का स्थानांतरण मुख्य पीठ जबलपुर में किया गया है।
विज्ञापन
हाईकोर्ट के 9 जज का हुआ स्थानांतरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रवि विजय कुमार मलिमठ के आदेशानुसार ग्वालियर खंडपीठ में पदस्थ जस्टिस अमरनाथ केसरवानी का स्थानांतरण मुख्य पीठ जबलपुर में किया गया है। जबलपुर मुख्य पीठ में पदस्थ जस्टिस राकेश चंद्र का स्थानांतरण ग्वालियर खंडपीठ में किया गया है। इंदौर खंडपीठ में पदस्थ जस्टिस ए के पालीवाल का स्थानांतरण मुख्य पीठ जबलपुर में किया गया है।

विज्ञापन


जस्टिस हद्वेष का स्थानांतरण इंदौर खंडपीठ में
जबलपुर में पदस्थ जस्टिस हद्वेष का स्थानांतरण इंदौर खंडपीठ में किया गया है। जस्टिस ए के सिंह का स्थानांतरण ग्वालियर खंड से मुख्य पीठ जबलपुर में किया गया हैै। ग्वालियर खंडपीठ में पदस्थ जस्टिस राजेन्द्र कुमार का स्थानांतरण मुख्यपीठ जबलपुर में किया गया है। मुख्य पीठ जबलपुर में पदस्थ जस्टिस बिंदु कुमार द्विवेदी का स्थानांतरण ग्वालियर खंडपीठ में किया गया है।

1 जनवरी से कार्यभार संभाले
मुख्य पीठ जबलपुर में पदस्थ जस्टिस देवनारायण मिश्रा का स्थानांतरण इंदौर खंडपीठ में किया गया है। इंदौर खंडपीठ में पदस्थ जस्टिस गजेन्द्र सिंह का स्थानांतरण ग्वालियर खंडपीठ ने मुख्य पीठ जबलपुर में किया गया है। सभी न्यायधीशों को 1 जनवरी से अपना कार्यभार संभालना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें