फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur: जबलपुर में तीन लोगों ने लगाई फांसी, शराब और गांजा पीने के आदी युवक सहित तीन लटके फंदे पर

Mon, 13 Feb 2023 04:51 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

मध्यप्रदेश के जबलपुर में तीन व्यक्तियों ने आत्महत्या कर ली। तीनों ने फांसी लगाकर जान दी है। सभी घटनाएं अलग-अलग थाना क्षेत्र की हैं। कारणों का खुलासा नहीं हो सका। पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जबलपुर में तीन लोगों ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने सूचना मिलने पर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए। मर्ग कायम कर प्रकरणों को विवेचना में ले लिया है। फांसी लगाने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


बरेला थाने के अनुसार 40 वर्षीय चंदन चौधरी शराब तथा गांजा पीने का आदी था। उसका बड़ा भाई कैलाश अपनी पत्नी के साथ शाम साढ़े सात बजे आग ताप रहा था। तभी चंदन नीम के पेड़ पर चढ़ गया और गमछे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पनागर थाना के अनुसार ग्राम छितरी निवासी आशु ठाकुर (18) ने रविवार की रात घर के पीछे स्थित आम के पेड़ में साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। तीसरी घटना बरगी थाना क्षेत्र में घटी। रविवार की रात ग्राम डुगंरिया निवासी सुंदरलाल चौधरी (25) ने घर के आंगन में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस तीनों मामले में पड़ताल कर रही है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें