फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur News: मारपीट में आई चोट के कारण हुई थी युवक की मौत, पुलिस ने दर्ज किया हत्या का प्रकरण

Thu, 08 May 2025 07:11 AM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

मारपीट के दौरान लगी चोट के कारण युवक की मौत हुई थी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस वाहन (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जबलपुर जिले में मारपीट के दौरान आई चोट के कारण युवक की मौत हुई थी। पुलिस ने मर्ग जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


घमापुर पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीन मई को बबलू गोटिया राम मंदिर के समीप दुकान के समाने शुभम गौड़ के साथ पैदल घर लौट रहा था। रास्ते में अंकित वंशकार, साहिल वंशकार, निक्की उर्फ नीरज उर्फ बहादुर वंशकार ने पुरानी रंजिश के कारण रोक कर गाली-गलौज करने लगे। गाली देने से मना करने पर तीनों ने शुभम के साथ मारपीट करने लगे। बबलू ने बीच बचाव किया तो सभी ने उसके साथ मारपीट प्रारंभ कर दी। मारपीट करने के बाद तीनों जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गए। मारपीट से बबलू को गर्दन, सिर और आंख के पास चोटे आ गयी थी।

यह भी पढ़ें: चिल्हारी में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत, परिजनों में कोहराम
विज्ञापन
विज्ञापन


घर पहुंचकर युवक ने मारपीट के संबंध में भाई को जानकारी दी और उसके साथ उपचार के लिए डॉक्टर के पास गया। चोट समझ में नहीं आने के कारण डॉक्टर ने दवाइयां देते हुए इलाज के लिए विक्टोरिया ले जाने के लिए कहा था। युवक घर वापस आ गया और डॉक्टर की दवाइयां खाने लगा। उसके बाद उसकी तबीयत खराब होने लगी और छह मई को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग जांच व पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के द्वारा कल आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें: 'हमारी सेना सशक्त, जरूरत थी मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति की'...डिप्टी CM राजेन्द्र शुक्ला बोले

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें