फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरगी बांध हादसा: तीन शवों को ले जाने से पायलट का इंकार, बदबू मिटाने वाले स्प्रे करने के बाद भरी उड़ान

Mon, 04 May 2026 11:24 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

बरगी बांध क्रूज हादसे में दो शव सड़ने से बदबू आने पर पायलट ने उड़ान से इनकार किया। अधिकारियों ने स्प्रे और टेपिंग कर स्थिति संभाली, तब विमान तमिलनाडु के त्रिची के लिए रवाना हुआ। हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हुई थी। 
विज्ञापन
कामरान और उनके बेटे के शव को ले जाने से पायलट करता रहा इंकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नर्मदा नदी पर बने विशाल बरगी बांध में हुए क्रूज हादसे में दो मृतकों के शव डी-कंपोज हो गए। इन शवों की हालत बेहद खराब हो गई थी और बदबू आने के कारण पायलट ने विमान उड़ाने से इंकार कर दिया। जिला प्रशासन के अफसरों की समझाइश के बाद तथा बदबू मिटाने के लिए स्प्रे करने के बाद पायलट ने उड़ान भरी।

विज्ञापन


विदित हो कि राज्य सरकार ने जबलपुर आर्डनेंस फैक्ट्री के कर्मचारी कामराज और उनके बेटे श्रीतमिल, भतीजे श्रीमयूरन का शव उनके गृह जिले तमिलनाडू के त्रिची भेजने की व्यवस्था की थी। शवों से तेज बदबू आने के बारण फ्लाइट ऑपरेटर ने शवों को ले जाने से साफ मना कर दिया। जानकारी मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी तुरंत जबलपुर एयरपोर्ट आए। शवों से आ रही बदबू दूर करने उन पर खूब स्प्रे छिड़का और अच्छे से टेपिंग की गई। इसके साथ ही अधिकारियों ने फ्लाइट ऑपरेटर को किसी तरह मनाया, जब जाकर उसने उड़ान भरी।

ये भी पढ़ें-बरगी क्रूज हादसा: क्रूज पायलट के खुलासे से उठे बड़े सवाल, 38 लाख के री-फिट के बाद भी कैसे गईं 13 जान? 
विज्ञापन


ओएफके के कामराज आर सहित परिवार के पांच की मौत
हादसे में आर्डनेंस फैक्ट्री के कामराज आर सहित परिवार के पांच लोगों की मौत हुई। उनकी पत्नी व पांच साल के बेटे श्रीतमिल की जान भी चली गई। कामराज मूलतरू तमिलनाडू के त्रिचि के निवासी थे। ऐसे में सरकार ने उनका और बेटे का शव वहां भिजवाने के लिए चार्टेड प्लेन हायर किया। सोमवार को जैसे ही विमान में पिता पुत्र के शव रखे गए, फ्लाइट ऑपरेटर ने उड़ान भरने से मना कर दिया। उसने कहा कि शव बुरी तरह खराब हो चुके हैं, इनमें से तेज बदबू आ रही है। अधिकारियों ने शवों पर खूब स्प्रे छिड़काया, इसके साथ ही कॉफिन में अच्छे से टेपिंग की गई, इसके बाद ही ऑपरेटर त्रिची के लिए उड़ान भरने पर राजी हुआ।
विज्ञापन


कलेक्टर ने एसडीएम, तहसीलदार को एयरपोर्ट भेजा
यह जानकारी मिलते ही कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने रांझी एसडीएम मोनिका वाघमारे और तहसीलदार आदर्श जैन को जबलपुर एयरपोर्ट भेजा। दोनों अधिकारियों ने शवों पर खूब स्प्रे छिड़काया। इसके साथ ही कॉफिन में दोबारा अच्छे से टेपिंग की गई। इसके बाद ही फ्लाइट ऑपरेटर शवों के साथ त्रिची के लिए उड़ान भरने पर राजी हुआ। पिता पुत्र के शवों के साथ फ्लाइट जबलपुर एयरपोर्ट से करीब 9 बजे रवाना हुई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें