फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur News: पनागर ज्वेलरी शॉप डकैती कांड, दूसरे प्रदेश के अपराधियों की संलिप्तता के मिले सुराग

Fri, 19 Dec 2025 07:51 AM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

पनागर के मुख्य बाजार में भूरा ज्वेलर्स पर डकैती के दौरान पिता-पुत्र पर हमला हुआ। पिता को गोली और बेटे को चाकू से चोट लगी। सीसीटीवी में छह नकाबपोश दिखे। जांच में बाहरी राज्यों के अपराधियों की भूमिका सामने आई है, जिनके मैहर तक भागने के सुराग मिले हैं।

 

विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में अन्य प्रदेश के अपराधी आकर बड़ी घटनाओं के अंजाम दे रहे हैं। खितौला बैंक डकैती को बिहार की गैंग ने स्थानीय युवकों के साथ मिलकर अंजाम दिया था। पनागर ज्वेलरी शॉप डकैती कांड को पडोसी राज्य के अपराधियों द्वारा अंजाम दिये जाने के संबंध में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि मुख्य बाजार में स्थित भूरा ज्वेलर्स के संचालक पिता सुनील सोनी तथा पुत्र संभव सोनी तीन बैग में जेवरात लेकर मंगलवार की रात आठ बजे घर जाने के लिए दुकान से बाहर निकल रहे थे। दुकान के बाहर आते ही दो नकाबपोश व्यक्ति आये और बेटे से कट्टे के बल पर बैग लूटने का प्रयास किया। पिता ने विरोध किया तो एक नकाबपोश ने उन्हें कट्टे से गोली मार दी। कमर में गोली लगने के कारण वह जमीन में गिर गया। बेटे ने विरोध किया तो दूसरे नकाबपोश व्यक्ति ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू के प्रहार को बेटे को हाथ में चोट आई है।

सीसीटीवी कैमरे से फुटेज की जांच करने पर पाया गया कि छह नकाबपोश युवक मोटर साइकिल में सवार होकर आये थे। डकैती की वारदात को अंजाम देने के बाद सभी मोटर साइकिल में सवार होकर फरार हो गये। फुटेज में आरोपियों के चेहरे तथा मोटर साइकिल के नम्बर स्पष्ट नहीं आये हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- जंगली सूअर के मांस और दर्जनों हथगोलों के साथ दो शिकारी गिरफ्तार, इंडियन सीवेज टाइटल कछुआ बरामद
विज्ञापन


मैहर तक जाने के मिले सुराग
पुलिस को जांच के दौरान सुराग मिले है कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पड़ोसी राज्य में भाग गये है। आरोपी युवको के मैहर तक पहुंचने के संबंध में सुराग मिले है। मैहर के बाद उनके संबंध में कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस टीम जांच में जुटी हुई है और आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें