फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Porsche Accident: दुर्घटना में मारे गए मृतक के परिजन बोले- आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो, इससे सबक मिले

Tue, 21 May 2024 04:36 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

Porsche Car Accident in Pune: पुणे के चर्चित पोर्श ड्रिंक एंड ड्राइव दुर्घटना में मध्य प्रदेश के जबलपुर के कपल की मौत हो गई। मौके पर मौजूद चश्मदीदों ने पुलिस को बताया कि नाबालिग आरोपी की पोर्श कार 200 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा की स्पीड से चल रही थी और कार पर नंबर प्लेट भी नहीं थी।
विज्ञापन
परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुणे कार दुर्घटना मामले में जबलपुर के एक कपल की मौत हो गई। इस दुर्घटना में मारे गए अश्विनी कोष्टा के पिता सुरेश कोष्टा ने कहा कि नियम के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि लोगों को इससे सबक मिले। बता दें कि 19 मई को तेज रफ्तार पोर्शे कार ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे दो लोगों की मौत हो गई। आरोपी को किशोर न्याय बोर्ड ने जमानत दे दी है और उसके पिता विशाल अग्रवाल को आज हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन


दोनों मृतक जबलपुर से
दोनों जबलपुर के थे और मोटरसाइकिल पर एक पार्टी से लौट रहे थे। उन्हें लगभग 2.30 बजे पॉर्श कार से एक नाबालिग ने कुचल दिया। उनके शव सोमवार को अंतिम संस्कार के लिए गृहनगर जबलपुर लाया गया। अश्विनी के परिजनों ने कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है। मारे गए टेक्निकल एक्सपर्ट में से एक के परिवार ने आरोप लगाया है कि आरोपियों को पुलिस स्टेशन में 'वीआईपी ट्रीटमेंट' दिया गया।



मृतक के भाई ने दी जानकारी
मृतक के भाई देवेश ने बताया कि उसका भाई व अन्य साथी अपने किसी परिचित की बर्थडे पार्टी में गये हुए थे। पार्टी के बाद भाई सहित पांच व्यक्ति वापस लौट रहे थे, जिसमें से दो लड़कियां थी। भाई अपनी महिला सहयोगी के साथ बाइक में सवार होकर सामान्य तरीके से लौट रहे थे। उसके पीछे वाली दो बाइक तीन अन्य लोग सवार थे। कार चालक नाबालिग युवक नशे में धुत था और तेज रफ्तार में गाड़ी चला रहा था। चार अन्य वाहनों से कार किसी तरफ टकराने से बच गयी थी। इसके बाद उसके भाई अनीस की मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। कार की टक्कर इतनी तेज थी कि मोटर साइकिल में सवार उनकी सहयोगी हवा में उड़ गयी और जमीन में गिरने के बाद उनकी घटनास्थल में मौत हो गयी। भाई को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया था। उपचार के दौरान अस्पताल में भाई ने भी दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें