फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: जबलपुर में 11 किलो गांजा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार, दो अन्य पर कार्रवाई; क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई

Sat, 04 Jul 2026 10:21 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

जबलपुर में क्राइम ब्रांच और माढ़ोताल पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में दीनदयाल बस स्टैंड के पास 11.301 किलो गांजा जब्त कर प्रिंस बर्मन को गिरफ्तार किया। पूछताछ के आधार पर दो अन्य आरोपियों के खिलाफ भी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
गांजे की खेप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्राइम ब्रांच और माढ़ोताल थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में सिहोरा ले जाई जा रही गांजे की खेप पकड़ी गई। पुलिस ने दीनदयाल बस स्टैंड के पास से एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 11 किलो 301 ग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 5 लाख 65 हजार रुपये है, जब्त किया। आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने इस मामले में दो अन्य आरोपियों के खिलाफ भी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मुखबिर से मिली सूचना पर क्राइम ब्रांच और माढ़ोताल थाना पुलिस ने शनिवार रात दीनदयाल बस स्टैंड के पास घेराबंदी कर प्रिंस बर्मन (22) निवासी कंकाली मोहल्ला, वार्ड क्रमांक-3, सिहोरा को पकड़ा। उसके पास मौजूद दो बैगों की तलाशी लेने पर 11 पैकेटों में कुल 11 किलो 301 ग्राम गांजा बरामद हुआ।

पढे़ं:  'बीएलओ चुनाव आयोग की आधारशिला हैं', इंदौर पहुंचे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार बोले; क्या-क्या कहा? 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में प्रिंस बर्मन ने बताया कि यह गांजा उसे जय सेलर, निवासी कंकाली मोहल्ला, सिहोरा ने सिवनी में दिया था और इसे मुकेश साहू, निवासी कटरा मोहल्ला, सिहोरा तक पहुंचाने के लिए कहा था। पुलिस ने आरोपी प्रिंस बर्मन के कब्जे से बरामद गांजा जब्त कर लिया है। मामले में प्रिंस बर्मन, मुकेश साहू और जय सेलर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें