खमरिया थानान्तर्गत स्थित ट्रिपल आईटी डीएम के हॉस्टल की चौथी मंजिल से छात्र की नीचे गिरने से मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि छात्र की हत्या कर उसे नीचे फेंका गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण को विवेचना में लिया है। पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा के अनुसार जौनपुर उत्तर प्रदेश निवासी उत्कर्ष तिवारी उम्र 19 साल ने एक माह पूर्व डुमना स्थित ट्रिपल आईटीडीएम में दाखिला लिया था। छात्र मंगलवार की दोपहर को हॉस्टल की चौथी मंजिल से कूद गया था। छात्र जिस स्थान पर गिरा उसके समीप ही एक अन्य छात्र भी खड़ा था। छात्र को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया था। जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें-
हैवानियत: बस इतनी सी बात पर बेटे-बहू और पोते ने उतारा मौत के घाट, किसी ने फावड़े से तो किसी ने लाठियों से मारा
छात्र के परिजनों को आरोप है कि उत्कर्ष की हत्या कर उसके शव को चौथी मंजिल से फेंका गया है। उसकी पीठ में चोट के निशान थे। छात्र कूदता तो दूर जाकर गिरता। छात्र बिल्डिंग से समीप गिर था। जिससे स्पष्ट है कि उसे ऊपर से फेंका गया है।
खमरिया थाना की डुमना पुलिस चौकी के प्रभारी नितिन पांडे प्रारंभिक जांच में छात्र चौथी मंजिल से गिरते हुए दिखाई दे रहा है। प्रारंभिक जांच के अनुसार छात्र ने चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या की है। पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण को विवेचना में लिया है। कॉलेज में रैगिंग जैसी बात सामने नहीं आई है। पुलिस कॉल डिटेल की जांच कर रही है। परिजनों के आरोप की जांच भी जारी है।