फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balaghat News: नक्सलियों ने दुगलई सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िताओं को न्याय दिलाने के लिए लगाए बैनर-पोस्टर

Thu, 08 May 2025 09:06 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट

सार

बालाघाट जिले के हट्टा क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म की घटना को लेकर नक्सलियों ने जंगल में बैनर-पोस्टर लगाकर न्याय की मांग की है। पुलिस ने बैनर जब्त कर जीआरबी डिवीजन के नक्सलियों पर मामला दर्ज किया है और सर्चिंग शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
नक्सलियों ने न्याय के लिए लगाए बैनर-पोस्टर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बालाघाट जिले के हट्टा थानान्तर्गत में दुगलई ग्राम निवासी चार नाबालिग बालिकाओं के साथ हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना की निष्पक्ष जांच एवं पीड़िताओं को न्याय दिलाने संघर्ष जारी रखने के संबंध में नक्सलियों ने बैनर और पोस्टर बांधे हैं। पुलिस ने बैनर-पोस्टर जब्त करते हुए जीआरबी डिवीजन के सक्रिय नक्सलियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज करते हुए सर्चिंग प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन


नक्सलियों द्वारा सोनगुड्डा पुलिस चौकी के जतारा नाला जंगल क्षेत्र में 7-8 मई की दरम्यानी रात को बैनर-पोस्टर लगाए गए थे। पुलिस को गुरुवार 8 मई की सुबह सर्चिंग के दौरान बैनर-पोस्टर दिखाई दिए। जिन्हें पुलिस द्वारा जब्त कर लिया गया है। बैनर-पोस्टर में गोंदिया, राजनांदगांव, बालाघाट डिविजन कमेटी भारत की कम्युनिस्ट पार्टी माओवादी के नाम का उल्लेख किया गया है।

बालाघाट पुलिस ने नक्सलियों द्वारा बैनर-पोस्टर बांधे जानी की पुष्टि करते हुए बताया गया है कि रूपझर थानान्तर्गत जीआरबी डिवीजन के सक्रिय नक्सलियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज करते हुए सर्चिंग प्रारंभ कर दी है। नक्सलियों द्वारा लगाए गए बैनर-पोस्टर में लिखा था कि दुगलई सामूहिक दुष्कर्म घटना की घोर निंदा करो, मनुवादी-भोगवादी संस्कृति की घुसपैठ रोकने के लिए जिले की सकल जनता लामबंद हो जाओ, आरएसएस, विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल जैसे जहरीले संगठनों को मार भगाओ तथा दुष्कर्म पीड़ितों को न्याय मिलने तक दोषी व्यवस्था के खिलाफ संघर्ष जारी रखो। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बैनर-पोस्टर में लिखी मांगें

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें