फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur News: रिटायर्ड आईटी कर्मचारी से 2.93 करोड़ की ठगी, शेयर मार्केट के नाम पर ठगा

Sun, 11 Aug 2024 03:34 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

जबलपुर में सेवानिवृत्त आईटी कर्मचारी से ठगों ने करीब तीन करोड़ रुपये ठग लिए। शातिर ठगों ने शेयर मार्केट के जरिए ज्यादा पैसा कमाने का लालच देकर पीड़ित को ठग लिया।         
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जबलपुर जिले में शेयर मार्केट में कमाई का लालच देकर एक व्यक्ति को दो करोड़ 93 लाख की चपत लगा दी गई। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर पतासजी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ओमती सीएसपी पंकज मिश्रा के मुताबिक नेपियर टाउन निवासी सेवानिवृत्त आईटी कर्मी गिरीश शर्मा जब सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रहे थे तब उनके मोबाइल पर शेयर ट्रेडिंग संबंधित एड शुरू हो गया। उन्होंने लिंक पर क्लिक किया तो शेयर मार्केट संबंधित जानकारी दी गई थी।

इसके बाद साइबर ठगों ने उन्हें एक वाट्सएप ग्रुप में ऐड कर लिया और शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर कमाई का लालच देने लगे। जिनकी बातों में आकर निवेश करने लगा। इस दौरान ठगों ने एक एप भी डाउनलोड करवा दिया। साइबर ठगों ने शेयर मार्केट में कमाई का लालच देकर करीब दो करोड़ 93 लाख रूपए ठग लिए। जिसके बाद पीड़ित सीधे पहुंचा और पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया।  जिसके बाद पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल उपरांत अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें