फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP High Court: CRPF निरीक्षक को हाईकोर्ट से राहत, गृह सचिव सहित अन्य को नोटिस जारी

Sat, 10 Aug 2024 10:40 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की जबलपुर खंडपीठ ने सीआरपीएफ निरीक्षक को राहत दी है। साथ ही कोर्ट ने गृह सचिव सहित अन्य को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट, जबलपुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट से सीआरपीएफ में पदस्थ निरीक्षक को राहत मिली है। जस्टिस संजय द्विवेदी की एकलपीठ ने आवेदक से की जा रही वसूली पर अंतरिम रोक लगा दी है। एकलपीठ ने मामले में भारत सरकार के गृह मंत्रालय के सचिव, सीआरपीएफ के महानिदेशक, विशेष महानिर्देशक, अपर महानिर्देशक व पुलिस उप महानिरीक्षक, लेखा अधिकारी व पुलिस महानिरीक्षक को नोटिस जारी कर जवाब पेश करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


यह मामला सीआपीएफ में पदस्थ निरीक्षक कमलेश कुमार चौरसिया की ओर से दायर किया गया है। इसमें कहा गया कि ज्यादा भुगतान बताकर उनके खिलाफ तीन लाख तेइस हजार दो सौ पचास रुपये की रिकवरी निकाल दी गई। इसके लिए उन्हें कोई सुनवाई का अवसर भी नहीं दिया गया। आवेदक की ओर से कहा गया कि उसे भोपाल में पदस्थ रहने के दौरान अस्थाई अटैचमेंट में रायपुर (छग) छह महीने के लिए भेजा गया, जिस पर वह टीए-डीए प्राप्त करने का अधिकारी था, जिसका उसे भुगतान भी किया गया।

दूसरी बार उसे दोबारा अटैचमेंट में रायपुर भेजा गया, जिसका भी उसे टीए-डीए का भुगतान किया गया। इसके बाद अनावेदक सीआरपीएफ अधिकारियों ने दोनों अटैचमेंट में किए गए भुगतान को ज्यादा बताते हुए रिकवरी निकाल दी। सुनवाई पश्चात् न्यायालय ने रिकवरी पर रोक लगाते हुए अनावेदकों को नोटिस जारी कर जवाब पेश करने के निर्देश दिए हैं। याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता एडवोकेट सुशील त्रिपाठी ने पक्ष रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें