फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur News: 55 साल के अधेड़ ने तीन साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, खिलाने के बहाने ले गया घर और बनाया शिकार

Sun, 27 Oct 2024 08:27 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

जबलपुर में शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। तीन साल की बच्ची के साथ 55 साल के अधेड़ ने दुष्कर्म किया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
मासूम से दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली थानान्तर्गत तीन वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुराचार किए जाने की शर्मनाक घटना सामने आई है। रिश्तेदार के घर आई मासूम बच्ची के साथ पड़ोस में रहने वाले अधेड़ व्यक्ति ने दुराचार किया। अधेड़ व्यक्ति बच्ची को खिलाने के बहाने अपने घर ले जाकर घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफतार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


कोतवाली थाना प्रभारी भुवन प्रसाद देशमुख के अनुसार मासूम बच्ची अपनी मां के साथ पंजाब बैंक कॉलोनी निवासी मौसी के घर आई थी। पड़ोस में रहने वाला 55 वर्षीय आरोपी शंकर कुशराम उम्र 55 साल ने 25 अक्टूबर की दोपहर को बच्ची को खिलाने के बहाने अपने घर ले गया था। घर में एकांत का फायदा उठाते हुए उसने घटना को अंजाम दिया। वहशी अधेड़ को बच्ची की उम्र का भी ख्याल नहीं रखा। बच्ची ने घर लौटने के बाद घटना के संबंध में परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने पीड़ित बच्ची के साथ थाने आकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज करते हुए बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भिजवा दिया था।

थाना प्रभारी देशमुख ने बताया कि आरोपी मजदूरी का काम करता है। पुलिस ने घटना को गंभीरता से लेते हुए उसकी तलाश प्रारंभ कर दी थी। पुलिस ने आरोपी अधेड़ को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया था। न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भिजवा दिया गया है। पीड़ित बच्ची की हालत सामान्य है और वह परिजनों के साथ घर पर है। इस घटना से क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें