जयपुर को गुलाबी नगरी के नाम से जाना जाता है। शहर के 300 वर्ष पूरे होने के अवसर पर इस बार बाजारों की रोशनी को गुलाबी रंग में सजाया गया है। इससे गुलाबी नगरी की ऐतिहासिक पहचान को रोशनी के माध्यम से विशेष रूप से दर्शाने का प्रयास किया गया है।
वहीं, नगर निगम जयपुर और जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) के संयुक्त तत्वावधान में अमर जवान ज्योति पर ड्रोन शो आयोजित किया गया। इसके माध्यम से सनातन संस्कृति और भारतीय परंपराओं का संदेश देने का प्रयास किया गया। राजस्थान में भाजपा सरकार का यह तीसरा वर्ष है, जबकि जयपुर के महापौर के कार्यकाल की यह पहली दीपावली है। इस अवसर पर महापौर ने शहर की दीपावली रोशनी के जरिए सनातन संस्कृति और धार्मिक विरासत को प्रदर्शित करने का प्रयास किया है।